29.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बसपा सुप्रीमो मायावती का बंगाल सरकार पर हमला: कहा- कोलकाता की घटना को धार्मिक रंग दे रही टीएमसी
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

बसपा सुप्रीमो मायावती का बंगाल सरकार पर हमला: कहा- कोलकाता की घटना को धार्मिक रंग दे रही टीएमसी

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को कहा कि बंगाल में लेडी डाक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर की जघन्य वारदात से पूरा देश चिन्तित व आक्रोशित है फिर भी तृणमूल कांग्रेस सरकार अपने बचाव में इसे धार्मिक व राजनैतिक रंग देने में लगी है। वहीं विपक्ष भी इस मामले में कम नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में दोषियों को सख्त सजा व पीड़ित परिवार को न्याय कैसे मिले इसकी चिन्ता जरूरी है।

बसपा सुप्रीमो मायावती का बंगाल सरकार पर हमला: कहा- कोलकाता की घटना को धार्मिक रंग दे रही टीएमसी

मायावती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप आदि को त्याग कर असली दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आगे आना होगा। पीड़ित परिवार ने मुआवजा नहीं लेने व न्याय की बात कही है। उनकी पीड़ा व घटना को लेकर इंसाफ के तकाजे पर सभी को गंभीर होने की जरूरत है। इस घटना को लेकर डाक्टरों व मेडिकल छात्रों का आन्दोलन भी अपनी जगह सही है जिसका समर्थन भी है लेकिन इस दौरान गरीब मरीजों के इलाज की तरफ भी जरूर ध्यान दिया जाए तो यह उचित होगा साथ ही सरकार अस्पतालों व डाक्टरों की भी सुरक्षा व सम्मान का विशेष ध्यान रखे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा का प्रेम मंदिर : जहां मकर संक्रांति को लगेगा आशिकों का मेला

City News Uttar Pradesh

विधायक ओम मणि द्वारा ‘कालिंजर’ को मिलेगी नई पहचान: दुर्ग बनेगा ‘पर्यटन हब’

City News Uttar Pradesh

स्टेट बैंक में भ्रष्टाचार : नये नोटों की गड्डियों के नाम पर जामकर वसूली ?

City News Uttar Pradesh

बांदा के शजर पत्थर की अब विदेशों में और बढ़ेगी कदर : मिला जीआई टैग

City News Uttar Pradesh

पुलिस अफसर बताकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश : एक गिरफ्तार

जल शक्ति मंत्री रामकेश अस्वस्थ : “फिर भी जनता के प्रेम में सुनीं उनकी समस्यायें”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़