

- विनोद मिश्रा
महोबा। चित्रकूट धाम मंडल के विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने मंडल वासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इसे भारतीय सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक बताया। कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं,बल्कि यह सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकता का महापर्व है,जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है। अपने संदेश में एमएलसी जितेंद्र ने कहा कि होली का त्योहार भारतीय सनातन संस्कृति की प्राचीन परंपराओं से जुड़ा हुआ है। यह पर्व हमें आपसी भेदभाव और मतभेदों को भुलाकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। रंगों के इस उत्सव में समाज के सभी वर्ग एक साथ मिलकर उल्लास मनाते हैं, जो हमारी ‘एकता में अनेकता’ की भावना को मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर आयोजित होने वाले लोकगीत, फाग, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक आयोजन हमारी लोकसंस्कृति और शास्त्रीय संगीत परंपरा को जीवंत बनाए रखते हैं। यह त्योहार नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी है। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि वर्तमान समय में आवश्यकता है कि हम अपनी परंपराओं को सहेजते हुए त्योहारों को सौहार्द और सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने कामना की कि होली का यह पावन पर्व चित्रकूट धाम मंडल एवं प्रदेश में सुख,समृद्धि और उन्नति के नए रंग लेकर आए तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में शांति, सफलता और खुशहाली का संचार करे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
