23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मंडी समिति में अराजकता : भयभीत व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, एसपी को दिया दुखड़े की पाती
उत्तर प्रदेश

मंडी समिति में अराजकता : भयभीत व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, एसपी को दिया दुखड़े की पाती

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कृषि उत्पादन मण्डी समिति में अराजकता का कहर कायम है। रात के वक्त अराजक तत्वों की किलकारियां गुजंती है। शराब के दौर पर दौर चलते है। नशा करके तमाम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता हैं। इस पर रोक नहीं लग पा रही । व्यापारी भयभीत हैं। इस हालातों के चलते जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया। कार्रवाई की मांग की।

मंडी समिति में अराजकता : भयभीत व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, एसपी को दिया दुखड़े की पाती
Anarchy in Mandi Committee: Frightened traders protested, gave grief to SP

व्यापारियों ने शिकायती पत्र में बताया कि मण्डी समिति में अराजक तत्वों ने अंगद के पैर की तरह की तरह डेरा जमाये हैं। रात के समय शराब पीकर अय्याशी करते हैं। आपराधिक घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। रात के समय का अपराधी फायदा उठाते हैं। व्यापरियों में असुरक्षा है। व्यापारियों ने बताया कि गत 4 अगस्त को हमारे एक व्यापारी की कार को रात्रि में कुछ अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी तरह 20 अगस्त को एक व्यापारी की दुकान का ताला तोड़कर साढ़े तीन लाख रुपया पार कर दिया गया। 23 अगस्त को मंडी प्रांगण में ही एक गल्ला व्यापारी के साथ रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर गाली-गलौज हुई। एक अन्य गल्ला व्यापारी की 330 बोरा लाही पार कर दी गई।

हालांकि पुलिस की सक्रियता से दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। व्यापारियों ने मंडी परिसर में रात्रि कालीन गस्त की जरुरत बताई। एसपी से मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सर्राफ, महामंत्री कमलेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शिवपूजन गुप्ता, विष्णु कुमार गुप्ता, राकेश सिंह राठौर, संजीव सेठ, प्रदीप सिंह, कृष्ण प्रकाश, राजकुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, नगर अध्यक्ष संतोष कुमार अनशनकारी आदि थे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा डीएम अनुराग नें कर दिया “कमाल” : शहर की जनता कर रही “वाह -वाह”

मुख़्तार अंसारी को गाजीपुर न ले जानें का अंतिम समय में प्रशासन नें बदल दिया प्लान

City News Uttar Pradesh

सांसद कृष्णा की ‘रेलवे’ वाली ‘बोगी’ गायब: बिना ‘एसी कोच’ दौड़ी एक्सप्रेस, मचा हड़कंप

बसपा कार्यकारिणी की बैठक में फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं मायावती: आकाश आनंद का भी कद बढ़ा

यूपी बलात्कार की बाढ़ : खेत में गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म ….

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग द्वारा ‘कार्यालय एवं आवासीय परियोजना’ समय से होगी पूरी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़