- विनोद मिश्रा
बांदा। राइफल क्लब में खेल गतिविधियां पर प्रशासन ब्रेकर लगा रहा है। इससे खिलाड़ियों में रोष भरा असंतोष है।उन्होंने सोमवार को जिला अधिकारी को एक पत्र देकर मांग किया कि राइफल क्लब मैदान में खेल गतिविधियां बंद न की जाए। अगर खेल गतिविधियां बंद हुई तो यह न्यायालय की अवमानना होगी।

खिलाड़ियों का कहना है कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी इसी मैदान में 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक चैलेंज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसी क्रम में अखिल भारतीय हांकी प्रतियोगिता जनवरी में प्रस्तावित है। खेलों के लिए शासन प्रशासन का सहयोग जरूरी है। खेल गतिविधियां स्वस्थ पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इसलिए इस मैदान में होने वाली खेल गतिविधियों पर अंकुश न लगाया जाए। पत्र में कहा गया है कि राइफल क्लब बचाओ समिति बनाम यूपी स्टेट के जनहित याचिका पर 13 जनवरी 2006 को यथास्थिति बनाए रखने का आदेश हाई कोर्ट द्वारा पारित है।

इस आदेश का पालन किया जाए। पत्र में यह भी कहा गया है कि राइफल क्लब की बाउंड्री गिर गई है। अस्थाई तौर पर बेरीकेटिंग लगवाई जाए। साथ ही प्रशासन द्वारा शस्त्र आवेदनों में राइफल क्लब के नाम से चंदे की रसीद काटी जाती है। इसका उपयोग खेल मैदान में किया जाए। मैदान की सफाई कराई जाए। पत्र में खेल के मैदान में प्रदर्शनी एवं चुनावी रैलियों के कारण बांस बल्ली गाड़ने से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिसमें मिट्टी बिछाकर से समतल हो। यह अनुरोध पत्र राइफल क्लब मैदान बचाओ समिति के राजेश कुमार व कुतैबा जमा के माध्यम से दिया गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
