

- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव में शुक्रवार शाम एक खौफनाक मंजर ने हर किसी को हिला दिया। नशे में चूर बेटे ने अपने ही पिता को चाकू और फरसे से बेरहमी से काट डाला। वारदात के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई, लेकिन खून की प्यासी दरिंदगी उस वक्त तक अपना काम कर चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, कुलकुम्हारी गांव निवासी नंदलाल कुशवाहा (60) शुक्रवार शाम अपने घर में थे। इसी दौरान उनका बड़ा बेटा गोरेलाल घर पहुंचा। किसी घरेलू मामले को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ा तो गोरेलाल ने घर में रखा चाकू उठाकर पिता के सीने में वार कर दिया।

वार से पिता लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। लेकिन नशे के नशे में चूर बेटे का जुनून यहीं नहीं थमा उसने पीठ पर फरसे से भी ताबड़तोड़ वार कर दिए। कुछ ही मिनटों में घर खून से लाल हो गया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई। लोग खेतों में धान की बेड़ रोपने गए परिजनों को बुलाने दौड़े। घायल नंदलाल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
देहात कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि आरोपी गोरेलाल नशे का आदी है। पिता-पुत्र में लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। वारदात के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है। लोग दबी जुबान से कह रहे हैं कि नशे ने एक बेटे को इतना बेरहम बना दिया कि उसने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना सिर्फ एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है कि नशा इंसान को राक्षस बना सकता है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
