City News Uttar Pradesh
हैवानियत: तीन दरिंदों ने बांदा में झारखंड की युवती को बंधक बनाकर किया गैंगरेप, जांच शुरू
उत्तर प्रदेश

हैवानियत: तीन दरिंदों ने बांदा में झारखंड की युवती को ‘बंधक’ बनाकर किया गैंगरेप, जांच शुरू

रक्षाबंधन एंव भाई दूज पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || राजेश दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष, कांग्रेस बांदा ) विज्ञापन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में हैदराबाद की एक कैंटीन में काम करने वाली युवती को मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव के तीन युवक बरगलाकर अपने साथ ले आए। उसे बंधक बनाकर अपने साथ रखते हुए शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि अब उसे जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। झारखंड प्रांत के जनपद लोहरदगा के एक गांव निवासी पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा।

हैवानियत: तीन दरिंदों ने बांदा में झारखंड की युवती को बंधक बनाकर किया गैंगरेप, जांच शुरू

बताया कि वह हैदराबाद में रहकर कैंटीन में काम करती थी। वहां रहने वाले मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव निवासी तीन युवक उसे बरगलाकर अप्रैल 2025 में बांदा ले आए। अपने गांव ले जाने के बाद शादी का झांसा देकर उसके दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब उसने शादी करने की बात कही, तो मारपीट की गई और जानमाल की धमकी दी गई। इस दौरान वह पांच अगस्त को जान बचाकर फतेहपुर चली गई। पीड़िता ने एसपी को बताया कि उसके बैंक खाते में पड़े 90 हजार रुपये और जेवर छीन लिए गए। युवती ने कहा कि उसकी दूसरी शादी कराने की बात भी आरोपियों ने कही। उसकी किसी भी समय हत्या की जा सकती है। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधानसभा चुनाव : बांदा में पोलिंग पार्टियों ने बूथों में डाला डेरा, दिन भर चली कवायद

City News Uttar Pradesh

गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा हमला: राहुल गांधी की यात्रा को बताया ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: लोकतंत्र की ‘सशक्त नींव’ मतदाता, एसआईआर का हुआ सफल आगाज

City News Uttar Pradesh

गौशाला में पशुओं की मौत : एसडीएम की जांच से वीडीओ सस्पेंड

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग सतर्क : रामनवमी और रमजान में व्यवस्था रहे दुरस्त !

City News Uttar Pradesh

डीएम द्वारा विभागों का औचक निरीक्षण : कई अधिकारियों का रोका वेतन …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़