25 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज
उत्तर प्रदेश

जिला प्रदूषण की ‘भयावह’ चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना ‘यमराज’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला प्रदूषण की चपेट में है। इसके लिये नौकरशाही नकारा के रोल में सी है ! आरोप है की नाकारापन के चलते प्रतिबंधित प्लास्टिक पर अंकुश नहीं लग पा रहा। चौतरफा प्रतिबंधित प्लास्टिक का साम्राज्य है। इस साम्राज्य का अफसर भी “झुक-झुककर” सलाम कर रहें हैं। स्थिति यह है की सभी आठ नगर निकायों में प्रतिदिन निकलने वाला 11 टन प्लास्टिक कचरा इसका उदाहरण है। सब्जी, किराना का सामान हो या दवाएं अथवा अन्य कोई सामग्री पॉलिथीन में ही लोग ले जा रहे हैं।

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज

बाजार में भी पॉलिथीन की थोक व फुटकर बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। बांदा सराय बाजार में तो बेखौफ बिक्री होती है। पालिका प्रशासन नें कई साल से बेफिक्री की चादर तान रखी है। इस लापरवाही से जिले का पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। नगर पालिका के आंकड़ों के मुताबिक जिले के सभी नगर निकायों में इस समय हर रोज करीब 11.06 टन प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया जा रहा है। नगर पालिका बांदा में सवा दो लाख की आबादी के बीच हर दिन 6.07 टन प्लास्टिक कचरा निकल रहा है।

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज

नगर पालिका अतर्रा में 60 हजार की आबादी के बीच प्रतिदिन 1.70 टन, नगर पंचायत बबेरू में 34742 आबादी के बीच 9.6 क्विंटल, बिसंडा नगर पंचायत में 5.2 क्विंटल, मटौंध नगर पंचायत में 6.5 क्विंटल, नरैनी में 3.8 क्विंटल, ओरन में 1.7 क्विंटल और तिंदवारी नगर पंचायत में तीन क्विंटल कचरा नगर पंचायत इकट्ठा कर रही है। पाबंदी के बावजूद पॉलिथीन का उपयोग कम होता नहीं दिख रहा है। लोग धड़ल्ले से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। पालिका की शिथिलता के कारण बाजार में खुलेआम थोक और फुटकर में पॉलिथीन बिक रही है। सड़कों के किनारे, खाली प्लाॅटों और अस्पताल परिसर के पीछे कचरे में प्लास्टिक का ढेर देखा जा सकता है। यह प्लास्टिक कचरा जिले की हवा दूषित कर रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा विधायक के कार्यालय में छह फीट का अजगर देख कांप गई कार्यकर्ताओं की रुह, चुटकी लेते रहे लोग

City News Uttar Pradesh

Banda- प्रधानों का गजब भ्रष्टाचार:सांसद निधि के निर्माण को अपना दर्शाकर हड़पे लाखों।

City News Uttar Pradesh

यूपी : सीएम योगी के निर्देश, छापामारी कर जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी लगाए रोक, आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर और रासुका लगाकर की जाए सख्त कार्रवाई …

बांदा : एडीजी ने की समीक्षा बैठक, क्राइम कंट्रोल पर दिया जोर …

City News Uttar Pradesh

रामायण मेला में कवि सम्मेलन: राम और भक्ति पर कवियों ने किया मंत्र मुग्ध

स्कूलों में बल्ले बल्ले, ड्रेस, पाठ्य सामग्री की राशि अभिभावकों के खातों में : प्रकाश …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़