City News Uttar Pradesh
भाजपा विधायक के कार्यालय में छह फीट का अजगर देख कांप गई कार्यकर्ताओं की रुह, चुटकी लेते रहे लोग
उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक के कार्यालय में छह फीट का अजगर देख कांप गई कार्यकर्ताओं की रुह, चुटकी लेते रहे लोग

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

कानपुर। बारिश का मौसम गांव में रहने वालों के लिए खतरनाक होता है लेकिन अब खतरा माननीयों पर भी मंडराने लगा है। जहरीले जीव अब माननीय के कार्यालयों की ओर रुख करने लगे है। ऐसा ही नजारा मंगलवार को विधायक के जनसंपर्क कार्यालय में देखने को मिला। यहां पर छह फीट का अजगर दरवाजे पर डेरा जमाए बैठा था, जिसे देखकर कार्यकर्ताओं की रुह कांप गई। वहीं कुछ ग्रामीण चुटकी लेते भी नजर आए।

भाजपा विधायक के कार्यालय में छह फीट का अजगर देख कांप गई कार्यकर्ताओं की रुह, चुटकी लेते रहे लोग
Seeing a six feet python in BJP MLA’s office, the spirit of the workers trembled, people kept pinching

बिल्हौर विधानसभा सीट से विधायक राहुल बच्चा सोनकर का उत्तरी गांव में जनसंपर्क कार्यालय रविवार को खुला था। इसका शुभारंभ कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने किया था। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भाजपा कार्यकर्ता और नेता भी आए थे। मंगलवार की सुबह जनसंपर्क कार्यालय खोलने के लिए कार्यकर्ता पहुंचे तो सामने छह फीट के अजगर को दरवाजे पर रेंगता देखकर उनकी रुह कांप गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आनन फानन गांव में सूचना दी तो ग्रामीण एकत्र हो गई।


ग्रामीणों ने बताया कि कार्यालय के पास ही एक नाली है, जिससे निकलकर अजगर कार्यालय तक आ गया और दरवाजे पर चढ़ने का प्रयास करने लगा। इस बीच कुछ लोग चुटकी लेते भी नजर आए। स्थानीय भाजपा नेताओं ने एसडीएम व वन विभाग को अजगर निकलने की सूचना दी। वन दारोगा प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को अजगर पकड़ने के लिए रवाना कर दिया गया है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नवदुर्गा समिति तैयारी बैठक : अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का लिया गया निर्णय

City News Uttar Pradesh

सावन का आखिरी सोमवार: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर की हुंकार: पीडीए की ‘ताकत’ से बनेगी सपा सरकार, भाजपा का होगा सूपड़ा साफ़

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश नें हवन पूजन के साथ नवरात्र पर्व का किया समापन : मंदिरों में उमड़ी भीड़

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

डीएम अनुराग नें गाया चुनावी “राग”: मतदाताओं के लिये होगा “फाग गायन” …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़