24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
स्वास्थ्य सेवा का कबाड़ा: तड़पते मरीजों को बेड नहीं, करोड़ों की बिल्डिंग बेकार, कौन जिम्मेदार ?
उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य सेवा का कबाड़ा: तड़पते मरीजों को बेड नहीं, करोड़ों की बिल्डिंग बेकार, कौन जिम्मेदार ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरकार ‘स्वास्थ्य सेवाओं’ को सुधारने की बात करती है, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है। बांदा का जिला अस्पताल आज खुद बीमार हो चुका है। भीषण गर्मी, मरीजों की भारी भीड़ और सिस्टम की लापरवाही ने मिलकर एक ऐसा मंजर रच दिया है, जिसे देखकर रूह कांप जाए।

स्वास्थ्य सेवा का कबाड़ा: तड़पते मरीजों को बेड नहीं, करोड़ों की बिल्डिंग बेकार, कौन जिम्मेदार ?

अस्पताल में बेड नहीं, दवा नहीं, व्यवस्था नहीं और इलाज के नाम पर मिल रही है ‘लाचारी, मजबूरी और अफसरशाही की सड़ांध’ ! भीषण गर्मी में मरीज स्ट्रेचर, बेंच और कभी-कभी जमीन पर पड़े इलाज को मजबूर हैं।

स्वास्थ्य सेवा का कबाड़ा: तड़पते मरीजों को बेड नहीं, करोड़ों की बिल्डिंग बेकार, कौन जिम्मेदार ?

इलाज के नाम पर उन्हें फायर सेफ्टी पाइप पर ग्लूकोज की बोतलें टांग कर “सरकारी सहानुभूति” दी जा रही है। यह नजारा किसी झुग्गी झोपड़ी में नहीं, बल्कि जिला अस्पताल में रोज़ाना का सच है। “सरकारी दवाएं” नहीं मिलतीं। बाहर से महंगी दवाएं और टेस्ट लिख दिए जाते हैं।

स्वास्थ्य सेवा का कबाड़ा: तड़पते मरीजों को बेड नहीं, करोड़ों की बिल्डिंग बेकार, कौन जिम्मेदार ?

स्टाफ की मनमानी चरम पर है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं।” अस्पताल परिसर में बना 300 बेड का नया मंडलीय अस्पताल, जिसमें आईसीयू, वेंटिलेटर और अत्याधुनिक उपकरण हैं आज ‘स्टाफ की भारी कमी और विभागीय निष्क्रियता के चलते एक ‘बेवजह का ढांचा’ बनकर खड़ा है।

स्वास्थ्य सेवा का कबाड़ा: तड़पते मरीजों को बेड नहीं, करोड़ों की बिल्डिंग बेकार, कौन जिम्मेदार ?

सीएमएस एसडी त्रिपाठी का कहना है कि बेड की कमी है और गर्मी के कारण भीड़ अधिक है। उन्होंने जांच के आदेश देने की बात कही, लेकिन ये जांच कब पूरी होगी, और कार्रवाई कब होगी इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं।

अस्पताल व्यवस्था गर्मी से बेहाल : एसीऔर कूलर बन गये हैं शो पीस

बांदा का जिला अस्पताल अब इलाज का नहीं, इंतजार और असहायता का प्रतीक बन गया है। जहां व्यवस्था के नाम पर केवल बहाने हैं, और स्वास्थ्य सेवा एक ‘फॉर्मेलिटी’ बनकर रह गई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें एमएलसी चुनाव में प्रचार की मचाई धूम: गर्मा गया चुनाव

City News Uttar Pradesh

योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार: ओमप्रकाश राजभर, दारा सहित तीन मंत्री ले सकते हैं शपथ

विधायक प्रकाश द्वारा पहलवानों की ‘हौसला’ अफजाई: कहा- ‘कुश्ती संस्कृति’ होगी ‘सशक्त’

City News Uttar Pradesh

भूरागढ़ किला में अंग्रेजों ने दिखाई थी बर्बरता, लटका दिए थे 3300 क्रांतिकारी

City News Uttar Pradesh

आयुक्त आर.पी सिंह नें धान खरीद पर ध्यान लगाया : औचक किया निरीक्षण !

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती का ऐलान: लोकसभा चुनाव में किसी से नहीं होगा गठबंधन, अकेले लड़ने का फैसला रहेगा अटल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़