City News Uttar Pradesh
सरकार को करोड़ों का चूना: बांदा में निजी वाहन बने 'कमाई' का धंधा, सिस्टम बना 'तमाशबीन'
उत्तर प्रदेश

सरकार को करोड़ों का चूना: बांदा में निजी वाहन बने ‘कमाई’ का धंधा, सिस्टम बना ‘तमाशबीन’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा जिले में परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। निजी रजिस्ट्रेशन वाले वाहन बेखौफ ढंग से व्यावसायिक कार्यों में लगे हैं, और परिवहन विभाग मौन तमाशबीन बना बैठा है। सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर जिम्मेदार अफसर आँख मूंदे बैठे हैं।

सरकार को करोड़ों का चूना: बांदा में निजी वाहन बने 'कमाई' का धंधा, सिस्टम बना 'तमाशबीन'

नियम साफ कहते हैं कि निजी (प्राइवेट) वाहनों का व्यावसायिक उपयोग गैरकानूनी है, लेकिन यहां तो निजी गाड़ियां खुलेआम सवारियों को ढो रही हैं, स्कूल वैन बनी हैं, लोडिंग वाहन के रूप में इस्तेमाल हो रही हैं ‘बिना टैक्स, बिना परमिट, बिना बीमा’ !नियमानुसार, निजी रजिस्ट्रेशन वाहनों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए करना गैरकानूनी है। इसके लिए विशेष परमिट और टैक्स भुगतान आवश्यक होता है।

सरकार को करोड़ों का चूना: बांदा में निजी वाहन बने 'कमाई' का धंधा, सिस्टम बना 'तमाशबीन'

लेकिन जिले में दर्जनों चारपहिया वाहन निजी नंबरों पर ही टैक्सी, लोडिंग, किराया गाड़ी और स्कूल वैन जैसे कामों में खुलेआम दौड़ रहे हैं। इस गड़बड़ी पर संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) शंकर सिंह से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “निजी वाहनों” के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान जल्द शुरू किया जाएगा। जो भी वाहन पकड़ा जाएगा, सीज कर दिया जाएगा और व्यावसायिक रूप में पंजीकरण के बाद ही छोड़ा जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : कोतवाली के अंदर आरोपित ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट और हाथ की नस …

चित्रकूट : भौंरी पहाड़ के काली पाथर में मिले दुर्लभ प्रागैतिहासिक शैल चित्र, इतिहासकर बोले- हजारों साल पुराने हैं चित्र

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनन्दन ने पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण, कहा- गुणवत्ता पूर्वक कराया जाये निर्माण कार्य

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का चला ‘हंटर’: स्वास्थ्य विभाग की कसी लगाम, लापरवाह आशाओं पर ‘गाज’

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनंद सिंह एलर्ट, शहर में 18 अप्रैल तक रात्रिकालीन कर्फ्यू …

बांदा रेल खंड पर ‘रफ्तार’ का तूफान: प्रति घंटा स्पीड में कर दी गई वृद्धि

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़