City News Uttar Pradesh
चित्रकूट : काली पाथर में मिले दुर्लभ प्रागैतिहासिक शैल चित्र, इतिहासकर बोले- हजारों साल पुराने हैं चित्र
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : भौंरी पहाड़ के काली पाथर में मिले दुर्लभ प्रागैतिहासिक शैल चित्र, इतिहासकर बोले- हजारों साल पुराने हैं चित्र

चित्रकूट। प्रभु श्रीराम की तपोभूमि में मानव सभ्यता अनादिकाल से थी, इसके प्रमाण यहां पौराणिक धार्मिक स्थल व प्रागैतिहासिक शैल चित्र दे रहे हैं। ऋषियन आश्रम, बांके सिद्ध, सरहट, धारकुंडी आश्रम के बाद अब भौंरी के पहाड़ में शैल चित्र मिले हैं, जिसे इतिहासकार हजारों साल पुराने बता रहे हैं।

चित्रकूट : काली पाथर में मिले दुर्लभ प्रागैतिहासिक शैल चित्र, इतिहासकर बोले- हजारों साल पुराने हैं चित्र
Chitrakoot: Rare prehistoric rock paintings found in Kali Pathar, historians said – pictures are thousands of years old

भौंरी के काली पाथर में इतिहासकार डा. संग्राम सिंह ने हजारों वर्ष पुराने दुर्लभ प्रागैतिहासिक शैल चित्र खोजे हैं। उन्हेांने बताया कि यह शैल चित्र पहाड़ की ऊंची चोटी पर एक गुफा में हैं। पहाड़ के ऊपर समतल जगह पर तीन बड़ी गुफाएं हैं। पूर्वी गुफा के अंदर तीन जगहों पर दुर्लभ प्रागैतिहासिक शैल चित्र मिले हैं। गुफा में प्रवेश करते ही एक बड़े शैल चित्र में हिरण का अंकन दिखता है।
मध्य भाग में छोटे-छोटे चित्रांकन है पर कुछ चित्रों नष्ट हो गए हैं और कुछ शैल चित्र संरक्षण के अभाव में खराब भी हो रहे हैं। गुफा के अंतिम पश्चिमी छोर में बहुत सुंदर और सुरक्षित अवस्था में शैलाश्रय मौजूद हैं। एक बड़ी शिला के नीचे और प्राकृतिक छत में बड़ी संख्या में शैल चित्र मिले हैं। इन शैल चित्रों की संख्या 30 है। यह पूरे शैल चित्र एक साथ एक पूरी पट्टिका में प्रदर्शित हैं।

चित्रकूट : काली पाथर में मिले दुर्लभ प्रागैतिहासिक शैल चित्र, इतिहासकर बोले- हजारों साल पुराने हैं चित्र
Chitrakoot: Rare prehistoric rock paintings found in Kali Pathar, historians said – pictures are thousands of years old

इन चित्रों में विशेष रूप से हिरण, बकरी, धनुषधारी मनुष्य, कुत्ता, गाय व घोड़े का चित्रण है। दूसरे शिलाखंड में विविध प्रकार के 18 चित्र हैं। एक साथ तमाम धनुषधारी बाण लिए मनुष्यों के प्रागैतिहासिक शैल चित्र है। डा. सिंह ने बताया कि सर्वप्रथम वर्ष 1883 में इतिहासकार काकवर्न ने चित्रकूट के समीप स्थित शैल चित्रों की खोज की थी। आर्कियोलाजी एंड कल्चरल हिस्ट्री आफ बांदा डिस्ट्रिक्ट के पृष्ठ 61 में डा. सीएल दुबे ने चित्रकूट अंचल के प्रागैतिहासिक शैल चित्रों के बारे में जानकारी दी थी। निदेशक भारतीय पुरातत्व विभाग झांसी जुल्फकार अली का कहना है कि मेरे संज्ञान में अभी नहीं आया है। चित्रकूट में कई सर्वे हुए हैं। यह कोई नया शोध है तो उसे दिखवाते हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने दारा सिंह के ‘फ्री-स्टाइल दांव’ का फूंका चुनावी मंत्र, बनाई रणनीति

City News Uttar Pradesh Desk

भ्रष्टाचार पर चाबुक : बांदा पालिका अध्यक्ष के वित्तीय एवं प्रशानिक पावर सीज …

करोड़ों खर्च के बाद भी बंद पड़े ‘आरआरसी’ सेंटर: स्वच्छ भारत मिशन ‘भ्रष्टाचार में गुम’ !

City News Uttar Pradesh

पत्नी को वीडियो कॉल कर युवक ने कर ली खुदकुशी: मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

आजम खान को बड़ा झटका : रामपुर में होगा उपचुनाव, चुनाव आयोग ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम, कल से नामांकन

City News Uttar Pradesh

Banda- सिमौनी धाम में मेले में अवधूत जी महाराज के दर्शन को पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़