City News Uttar Pradesh
विधायक अब्बास अंसारी के परिवार की है आपराधिक पृष्ठभूमि', एमपी-एमएलए कोर्ट ने टिप्पणी कर खारिज की अपील
उत्तर प्रदेश

माफिया मुख्तार का विधायक बेटा अब्बास अंसारी गिरफ्तार : ईडी ने प्रयागराज कोर्ट में किया पेश, भेजा गया सात दिन की रिमांड पर

  • ब्यूरो रिपोर्ट

बांदा जेल में बंद माफिया डान मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) से अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम सख्ती से पूछताछ करेगी। ईडी को मऊ से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक अब्बास अंसारी की सात दिन की रिमांड मिल गई है। अब्बास अंसारी सात दिन तक ईडी प्रयागराज यूनिट की कस्टडी में रहेगा।

जिला जज संतोष राय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली। कस्टडी रिमांड मिलने के बाद ईडी अब अब्बास अंसारी से विस्तृत पूछताछ करेगी। प्रयागराज में शनिवार को जिला जज संतोष राय की अदालत ने सुनवाई के बाद ईडी को अब्बास अंसारी की सात दिन की रिमांड दी है। ईडी ने कोर्ट से 14 दिन की रिमांड मांगी थी। माफिया डान मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को शनिवार को बड़ा झटका लगा है। ईडी को अब्बास अंसारी की सात दिन की रिमांड आज शाम पांच बजे से 12 नवंबर दोपहर दो बजे तक मंजूर हुई है।

माफिया मुख्तार का विधायक बेटा अब्बास अंसारी गिरफ्तार : ईडी ने प्रयागराज कोर्ट में किया पेश, भेजा गया सात दिन की रिमांड पर
Mafia Mukhtar’s MLA son Abbas Ansari arrested: ED presented in Prayagraj court, sent on seven-day remand

– अब्बास अंसारी कस्टडी रिमांड मंजूर

प्रयागराज के जिला जज संतोष राय ने ईडी और अब्बास अंसारी के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद कस्टडी रिमांड मंजूर की। कोर्ट ने इस दौरान कहा कि अब्बास अंसारी को रिमांड के दौरान ना तो प्रताड़ित किया जाएगा और ना ही उनके साथ गलत व्यवहार किया जाएगा। ईडी ने अब्बास अंसारी को कस्टडी में लेने से पहले मेडिकल भी कराया है।

– सुरक्षा मुहैया कराने का भी निर्देश

इसके साथ ही माफिया के बेटे पर बड़ा खतरा होने के कारण कोर्ट ने ईडी से मऊ से विधायक अब्बास अंसारी को सुरक्षा मुहैया कराने का भी निर्देश दिया। कोर्ट ने रिमांड पर ईडी की पूछताछ के दौरान अब्बास अंसारी के अधिवक्ता के भी मौजूद रहने का भी निर्देश दिया है। इस दौरान कोई भी अधिवक्ता ईडी के पूछताछ में किसी तरह का दखल नहीं देंगे।

– ईडी के अधिकारियों ने कस्टडी रिमांड को जरूरी बताया

अब्बास अंसारी के वकीलों ने कस्टडी रिमांड देने पर कड़ा विरोध जताया था, लेकिन ईडी के अधिकारियों ने कस्टडी रिमांड को जरूरी बताया था। ईडी की तरफ से कहा गया कि विधायक अब्बास अंसारी से तमाम बिंदुओं पर पूछताछ की जानी है। इस दौरान तमाम तथ्यों का पता लगाया जाना है। इसी कारण दो हफ्तों की रिमांड भी मांगी गई थी। कोर्ट को ईडी की तरफ से यह भी बताया गया कि रिमांड के दौरान अब्बास अंसारी को लेकर गाजीपुर, लखनऊ, मऊ व दूसरी जगहों पर भी जाना पड़ सकता है। इसी कारण कस्टडी रिमांड जरूरी है और दो हफ्तों का समय भी।

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत : परिवार में मचा कोहराम

Banda : जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा की करारी हार, क्या जिलाध्यक्ष पर गिरेगी गाज ? …

डीएम अनुराग ने किन्नरों से दुवा मांगी ! पूर्व सैनिक बोले चिठ्ठी आई है !

City News Uttar Pradesh

आप ने पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले को बुंदेलखंड प्रभारी किया मनोनीत, पार्टी में सक्रियता और जनसेवा का मिला परिणाम

City News Uttar Pradesh

उप निदेशक के निर्देश : डोर टू डोर सर्वे कर पता लगाएं कितने को नहीं लगा टीका …

अतीक-अशरफ मर्डर के बाद बेचैन हुआ बाहुबली मुख्तार अंसारी, बांदा जेल बढ़ी सुरक्षा

ब्रेकिंग न्यूज़