- विनोद मिश्रा
बांदा। पेट्रोल भरवाने पर “तूं डाल -डाल मैं पात -पात की कहावत चरित्रार्थ” हो रही है। दरअसल डीएम ने पेट्रोल पंप के मालिकों को आदेश दिए हैं कि बिना हेलमेट के पेट्रोल न दें। इससे अब लोगों को काफी दिक्कत है। लोग बिना हेलमेट के जाते हैं तो उन्हें पेट्रोल नहीं मिलता। इस वजह से वो एक दूसरे से हेलमेट लेकर अपनी गाड़ियों में तेल डलवा रहे हैं।

आपको बता दें कि पूरा मामला बांदा जनपद का है। जहां पर जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप मालिकों को आदेश दिए हैं कि बिना हेलमेट बाइक और बिना सीट बेल्ट लगाए कार सवारों को पेट्रोल नहीं दिया जायेगा। इसका पालन पेट्रोल पंप के कर्मचारी बखूबी से करते हुए नजर आ रहे हैं।

लोग हेलमेट लगाए तो नहीं आते लेकिन एक दूसरे से हेलमेट मांग कर अपनी गाड़ियों में पेट्रोल जरूर भरवा लेते हैं। पंप मालिकों नें भी तोड़ निकला है। कुछ पेट्रोल पंप मालिक अलग से हेलमेट रखने लगे हैं। जिनके पास हेलमेट नहीं हैं उन्हें जररूत पर उपलब्घ करा दिया जाता है। इस तरह डीएम के आदेश तोड़ तूं डाल -डाल मैं पात पात की की कहावत चरितार्थ कर रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
