- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य “मंत्री रामकेश निषाद नें बताया की बांदा सहित प्रदेश के 62 जिलों में नलकूप निर्माण परियोजना को तेज गति से पूरा करने के निर्देश” दिये हैं। “इसके लिये 251 करोड़ 35 लाख” रुपये जारी हुए हैं।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें यह जानकारी अपने आवास पर अनौपचारिक भेंट में बताई। बताया के “बांदा सहित प्रदेश के 62 जिलों में 2100 नलकूप निर्माण परियोजनायें के कार्य बजट के अभाव में शिथिल” गति पर थे,इनमें अब “गतिशीलता” आ जायेगी।

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें बताया की “बांदा समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में नलकूपों के आधुनिकी करण और मरम्मत कार्य के लिये भी 7 करोड़ 16 लाख” रुपये जारी किये गये हैं।

सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता व विभागाध्यक्ष को कार्यों को समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा कराने की जिम्मेदारी निहित कर दी गई है। “राज्य मंत्री निषाद नें बताया की बांदा में 137 पंप सेटों की प्रतिस्थापना के लिये भी बजट” जारी किया गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
