City News Uttar Pradesh
अपने-अपने ग्राम के प्रधानों को साक्षर बनायें नोडल अधिकारीः डीएम
उत्तर प्रदेश

अपने-अपने ग्राम के प्रधानों को साक्षर बनायें नोडल अधिकारीः डीएम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में साक्षर प्रधान-गाॅव की शान अभियान के अन्तर्गत ग्राम प्रधानों को साक्षर किये जाने के सम्बन्ध में नोडल अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विगत 1 दिसम्बर 2021 में द्वारा प्रारम्भ किये गये अभियान के अन्तर्गत 58 निरक्षर ग्राम प्रधानों को साक्षर बनाने का संकल्प 58 अधिकारियों को सौंपा गया था, जिसमें 52 ग्राम प्रधान महिलायें एवं 5 पुरूष प्रधान साक्षर किये जा रहे हैं, जिनकी दो परीक्षायें हो चुकी हैं।

अपने-अपने ग्राम के प्रधानों को साक्षर बनायें नोडल अधिकारीः डीएम
Make the heads of their respective villages literate as nodal officers: DM

– बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देेशित किया कि वह अपने-अपने ग्राम प्रधानों जिन्हें साक्षर करने का दायित्व उन्हें सौंपा गया है, उनको आगामी 31 अक्टूबर, 2022 तक प्रत्येक दशा में साक्षर कराते हुए प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। उन्होंने एक-एक ग्राम प्रधान को साक्षर बनाये जाने हेतु उनके स्कूल में शिक्षा लेने एवं उन्हें घर में शिक्षित करने हेतु किये जा रहे कार्य की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह समय-समय पर ग्राम प्रधानों को साक्षर कराने हेतु ग्रामों का निरीक्षण कर लें और निरन्तर उनसे मोबाइल पर सम्पर्क रखते हुए उनको साक्षर करने हेतु पढने-लिखने के बारे में जानकारी लेकर मोटीवेशन करते रहें।

अपने-अपने ग्राम के प्रधानों को साक्षर बनायें नोडल अधिकारीः डीएम
Make the heads of their respective villages literate as nodal officers: DM

उन्होंने निर्देशित किया कि प्रधानों को साक्षर करने के कार्य में लगे हुए अध्यापक, सम्बन्धित अधिकारी एवं उनके परिवार के सदस्य इस कार्य में विशेष रूचि लेकर उनको पूर्ण रूप से साक्षर बनाने हेतु कार्य करें तथा इस माह के अंत तक उनको पूर्ण साक्षर बनायें। उन्होंने बताया कि साक्षर ग्राम प्रधानों सहित इस कार्य में सहयोग करने वाले नोडल अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को पूर्ण साक्षर होने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के पूर्ण होने के पश्चात निरक्षर बी0डी0सी0 एवं जिला पंचायत सदस्यों को भी साक्षर करने का अभियान चलाया जायेगा।


बैठक में अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी/जिला पंचायत राज अधिकारी एवं सम्बन्धित नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के स्कूलों में शीत कालीन अवकाश घोषित:14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया पद मुक्त: उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी लिया वापस

Banda : लाल सोना पर डकैती:ओवरलोडिंग में फिर पकड़े गए तीन दर्जन बालू ट्रक…

City News Uttar Pradesh

जिलाधिकारी अनुराग ने किए ताबड़तोड निरीक्षण : गैरहाजिर चिकित्सक व कर्मियों का रोका वेतन …

City News Uttar Pradesh

बांदा में गांवों की सड़कों की बदल जायेगी तस्वीर : अब रहेंगी गड्ढ़ा मुक्त

City News Uttar Pradesh

विवाहिता को फेसबुक फ्रेंड बनाना महंगा पड़ा, इज्जत औऱ लाखों की नकदी जेवरात गंवाए

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़