- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम अुनराग पटेल नें ‘‘नवेली-बुन्देली कन्या जन्मोत्सव’’ अन्तर्गत जन्मी बालिकायों के परिवारों के सदस्यों को योजनाओं के लाभ की समीक्षा की। विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से उन सबको प्राथमिकता पर लाभान्वित कराया गया या नहीं।

जिलाधिकारी ने इस योजना के शुरुवात का इतिहास दोहराया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जयन्ती पर यह हुई। तब से गाॅव, कस्बे, ब्लाक, तहसीलों, निजी अस्पतालों में बच्चियां जन्म ले रही हैं और उनका जन्मोत्सव ‘‘नवेली-बुन्देली कन्या जन्मोत्सव’’ के तहत मनाया जा रहा है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार से संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से बच्च्यिों के माता-पिता, दादा-दादी को लाभन्वित कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने सभी लाभार्थीपरक योेजनाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवेली-बुन्देली कन्या जन्मोत्सव के अन्तर्गत जिन घरों में कन्याओं ने जन्म लिया है उनके परिवार के सदस्यों तथा दादा-दादी जिस योजना के अन्तर्गत पात्रता की श्रेणी में आते हैं, उनकों प्राथमिकता पर योजना का बिना कोताही के दें। बताया कि 25 दिसम्बर21 से 15 अक्टूबर 22 तक ‘‘नवेली-बुन्देली कन्या जन्मोत्सव’’ के तहत 11785 कन्याओं का जन्म हुआ।

जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत 9363 माताओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ, 2683 कन्याओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना का लाभ एवं 2976 कन्याओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा 1833 कन्याओं को मातृत्व शिशु हित लाभ एवं बालिका मदद योजना तथा अनुपूरक पोषाहार का वितरण का लाभ शुलभ कराया गया है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को माता-पिता व दादा-दादी को मातृत्व वन्दना योजना से लाभ निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
