- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम आनंद सिंह ने कोरोना की काली छाया से बचकर डिजिटल योग दिवस मनाये जाने की अपील की है। उन्होने सजग किया की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरोना की काली छाया मंडरा रही हैं,इसलिये अबकी बार डिजिटल मीडिया के जरिए योग दिवस मनाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि अबकी बार घर में परिजनों के साथ योगाभ्यास करें। वर्तमान में कोविड-19 कोरोना महामारी की विषम स्थिति के दृष्टिगत अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कल 21जून को प्रातः 7 बजे किया जाएगा। ‘बी विथ योगा, एट विथ होम’ थीम पर योगा दिवस मनाते हुए सोशल और डिजिटल मीडिया जैसे यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से योगाभ्यास को बढ़ावा देने की योजना है।

जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को आयुष कवच एप डाउनलोड करने एवं पंजीकरण हेतु प्रोत्साहित किया जाये,कयोकि कोरोना महामारी व सोशल डिस्टेंसिंग की अपरिहार्यता के सामूहिक रूप से खुले स्थानों, पार्कों, शैक्षणिक संस्थाओं आदि में जनसमूह के साथ योग दिवस एवं योग कार्यक्रम आयोजित किया जाना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में जामजन को अपने घर पर ही रहकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ काॅमन योगा प्रोटोकाल के अनुसार योगाभ्यास किया जाये।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
