24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
एसटीएफ के छह जवानों व मुखबिर की हत्या के मामले की सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी
उत्तर प्रदेश

एसटीएफ के छह जवानों व मुखबिर की हत्या के मामले की सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विशेष न्यायाधीश (डकैती) नूपुर की अदालत में शुक्रवार को एसटीएफ के छह जवानों व एक मुखबिर की हत्या के मामले की सुनवाई हुई। करीब पौन घंटे तक बचाव पक्ष के अधिवक्ता डा. विचित्रवीर ने छह आरोपितों की ओर से बहस की। शेष बहस के लिए 18 अप्रैल को मुकर्रर किया गया है।
फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघोलन तिराहे में जुलाई 2007 को दस्यु ठोकिया उर्फ अंबिका पटेल गैंग ने मुठभेड़ में एसटीएफ के छह जवानों व एक मुखबिर की हत्या कर दी थी। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (डकैती) नूपुर की अदालत में 15 वर्ष से चल रही है। इसमें नामजद 13 आरोपित जेल में निरुद्ध हैं। जिसमें एक आरोपित ज्ञान सिंह को कोर्ट में पेश किया गया। शेष आरोपित चित्रकूट से फोर्स न होने के कारण नहीं आ सके। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने अपने छह आरोपितों की ओर से बहस की। शेष बहस के लिए न्यायाधीश ने 18 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश : कोरोना वैक्सीनेशन में करा रहे कमाल ! …

City News Uttar Pradesh

महोबा : हाथ में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला- ओ डाक्टर साहेब जा सांप ने हमो डसो है …

City News Uttar Pradesh

गौ संरक्षण में भ्रष्टाचार: कफन चोर अफसरों नें 50 करोड़ किये साफ ? मचा है हाहाकार !

City News Uttar Pradesh

यूपी : राजनीतिक गलियारों में मची हलचल, बसपा से पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक समेत तीन को किया गया निष्कासित …

रालोद के बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र साक्षी ने की ‘स्वदेशी दीपावली’ मनाने की अपील

City News Uttar Pradesh

नारकीय हालात : सड़क कटी, स्कूल में जलभराव …

ब्रेकिंग न्यूज़