27.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
तिंदवारी विधान सभा : क्या बसपा पिछली हार का ले लेगी बदला ?
उत्तर प्रदेश

चुनावी रण से बाहर हुए 18 महारथी, मची हाय- तौबा !, अब 41 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चारों विधानसभाओं के नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया के बाद 18 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। इससे ख़ारिज हुए प्रत्याशियो में है तौबा मच गई। यह सब कलेक्ट्रेट पहुंच गए । पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ा । चार सीटों के लिए कुल 59 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए थे। अब कुल 41 प्रत्याशी चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
नामांकन पत्र खारिज होने से नाराज उम्मीदवारों ने हंगामा किया तो पुलिस ने लाठियां पटककर उन्हें खदेड़ दिया। इस पर उम्मीदवार कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया, लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सदर विधानसभा से आम आदमी पार्टी का पर्चा खारिज हुआ है।

चुनावी रण से बाहर हुए 18 महारथी, मची हाय- तौबा !, अब 41 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत
18 Maharathi out of the election battle, I am sorry!, now 41 candidates will try their luck

विधानसभा चुनाव के लिए अपने यहां चौथें चरण में 23 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए 3 फरवरी तक सदर तहसील में नामांकन कराए गए। इस दौरान राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीय 59 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामंकन पत्रों की जांच हुई। इस बीच भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस सहित अन्य प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी रहीं। पल-पल में नामांकन पत्रों के जांच की स्थिति जानने को आतुर रहे। दोपहर से जानकारी होने लगी कि किस प्रत्याशी का पर्चा कमियों के चलते खारिज हुआ। इसके बाद विरोध में प्रत्याशियों ने हंगामा शुरू कर दिया। शाम करीब चार बजे तक पर्चों की जांच प्रक्रिया चलती रही। इस बीच जनाधिकार पार्टी और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी समर्थकों के साथ पहले तहसील मुख्य गेट पर हंगामा शुरू किया। पुलिस कर्मियों ने डंडे फटकार कर सभी को उधर से हटाया। इसके बाद सभी प्रत्याशी और समर्थक जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए। यहां जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

कहा कि उनके साथ मनमानी हुई है। उन्होंने पर्चे में जो कमी थी पूरी कर दोबारा जमा किया। लेकिन समय खत्म होने की बात कहकर आरओ ने पर्चा जमा करने से मना कर दिया। जिलाधिकारी के यहां से उन्हें मायूसी हाथ लगी। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब चुनाव मैदान में 41 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे। नामांकन पत्रों में कमिया पाए जाने पर 18 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त कर दिए गए। इनमें आम आदमी पार्टी के सदर प्रत्याशी विनय कुमार, जनाधिकार पार्टी के हरिकिशोर शामिल हैं।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हत्या या हादसा : शादी समारोह में आए युवक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

City News Uttar Pradesh

बुढ़ापे के सहारे के लिये अब राशन कार्ड शासन नें किया आनिवार्य

आसमान से बरस रही है ‘आग’: इंसान बेहाल, प्यासे बेज़ुबान, जब ‘गर्मी’ ने छीनी ‘चैन की सांस’

City News Uttar Pradesh

बांदा में मंत्री संजय की संवैधानिक रथ यात्रा: निषाद समाज के अपमान पर उठाया सवाल।

सिंचाई विभाग द्वारा ‘कार्यालय एवं आवासीय परियोजना’ समय से होगी पूरी

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग को मिली बदहाली : छात्र नहीं बता पाये पीएम-सीएम का नाम …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़