28.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : प्रधानमंत्री आवास घोटाले में दो बीडीओ निलंबित, 21 अपात्रों के नाम पर हड़पे थे लाखों रुपये…

 

  • रिपोर्ट -विवेक यादव

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना में 21 अपात्रों के खाते से लाखों रुपये की धनराशि निकालकर हड़पने के मामले में शासन ने दो बीडीओ को निलंबित किया है और तत्कालीन सीडीओ के खिलाफ सेवानिवृत्ति के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। शासन के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने आवास घोटाले में गोहांड के बीडीओ विजय शंकर शुक्ला व जिला प्रशिक्षण अधिकारी रत्नेश सिंह को निलंबित कर आयुक्त ग्राम विकास लखनऊ से संबद्ध किया गया है। तत्कालीन सीडीओ आरके सिंह के खिलाफ सेवानिवृत्ति के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। संयुक्त विकास आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल को जांच अधिकारी बनाया गया है।

– 23.60 लाख रुपये का किया था घोटाला 

हमीरपुर में मौदहा ब्लाक के छिमौली गांव में प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना में अधिकारियों की मिलीभगत से वर्ष 2018-19 में 21 अपात्र लाभार्थियों के खाते से ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, कंप्यूटर आपरेटर ने  23.60 लाख रुपये की धनराशि निकाली थी। तत्कालीन बीडीओ विजय शंकर शुक्ला व प्रभारी बीडीओ रत्नेश सिंह के समय ये घोटाला किया गया है। बीडीओ विजय शंकर शुक्ला इस समय जिले के गोहांड में बीडीओ हैं, जबकि रत्नेश सिंह जिला ग्राम विकास प्रशिक्षण संस्थान मौदहा में जिला प्रशिक्षण अधिकारी के पद पर तैनात हैं।

शुरुआती जांच में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को पहले ही निलंबित किया जा चुका है, जबकि कंप्यूटर आपरेटर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी सेवा भी समाप्त कर दी गई हैं। मौदहा कोतवाली में भी एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। जिसमें छिमौली गांव के प्रधान को भी नामजद किया हुआ है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली का ‘काला’ सच: कागज़ों में करोड़ों, धरातल पर अंधेरा, दो नये ‘फीडर’ भी बेअसर

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत के टिकट का चुनावी आगाज : विधायक की क्या नींद हराम ?

City News Uttar Pradesh

डीएम का गंगा अभियान अनुराग : “पापियों के पाप से होगा धवल”, सदर विधायक प्रकाश ने की आरती …

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह ने दिव्यांगों को बांटे उपकरण: कहा कमजोरों तक लाभ पहुँचाना ही लक्ष्य

City News Uttar Pradesh

जिला कांग्रेस नें अनोखे अंदाज में मनाया संविधान दिवस : प्रतियां भी बांटी

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश का हमला: इंडिया गठबंधन को बताया यूपीए का कब्रिस्तान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़