City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले : 2024 में चेहरा कोई भी हो, हमें हर सीट पर मोदी, विपक्ष पर चलाए सियासी तीर, बोला हमला
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले : 2024 में चेहरा कोई भी हो, हमें हर सीट पर मोदी, विपक्ष पर चलाए सियासी तीर, बोला हमला

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

पीलीभीत। केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से सोमवार को राम इंटर कालेज ग्राउंड पर गरीब कल्याण जनसभा आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शामिल हुए और सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले : 2024 में चेहरा कोई भी हो, हमें हर सीट पर मोदी, विपक्ष पर चलाए सियासी तीर, बोला हमला
Jal Shakti Minister Swatantra Dev said: No matter what the face in 2024, Modi on every seat, political arrows fired at the opposition, said attack

सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं उन्हें सुनने के लिए पहुंची। गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का अभिवादन किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ दिया गया।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले : 2024 में चेहरा कोई भी हो, हमें हर सीट पर मोदी, विपक्ष पर चलाए सियासी तीर, बोला हमला
Jal Shakti Minister Swatantra Dev said: No matter what the face in 2024, Modi on every seat, political arrows fired at the opposition, said attack

पक्का मकान, स्वास्थ्य बीमा, उच्चतम शिक्षा, मुफ्त गैस कनेक्शन, मुफ्त बिजली कनेक्शन, मुफ्त राशन, किसान सम्मान निधि,जनधन योजना का लाभ, हर घर नल योजना, व्यापार ऋण योजना समेत सैकड़ों ऐसी योजनाएं शुरू की गई, जिससे सीधा लाभ अंतिम पायदान पर खड़े देशवासियों को मिल रहा है।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले : 2024 में चेहरा कोई भी हो, हमें हर सीट पर मोदी, विपक्ष पर चलाए सियासी तीर, बोला हमला
Jal Shakti Minister Swatantra Dev said: No matter what the face in 2024, Modi on every seat, political arrows fired at the opposition, said attack

कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री मोदी जैसे महापुरुष कभी-कभी जन्म लेते हैं। मोदी जी की मां बर्तन मांजकर और पिता चाय बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। गरीब परिवार में जन्में पीएम मोदी के साथ आज पूरा देश कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। प्रधानमंत्री को देश, देशवासियों की चिंता हैं। बॉर्डर पर खड़े हमारे जवानों की चिंता है। आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में हमें चेहरा कोई भी हो, हमें हर सीट पर मोदी ही चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक दीपक अग्रवाल, सह संयोजक श्याम बिहारी भोजवाल, अभिमन्यु गंगवार, ब्लॉक प्रमुख मरौरी सभ्यता देवी वर्मा, धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट, स्वतंत्र देवल, अरुण बाजपेई आदि मौजूद थे।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले : 2024 में चेहरा कोई भी हो, हमें हर सीट पर मोदी, विपक्ष पर चलाए सियासी तीर, बोला हमला
Jal Shakti Minister Swatantra Dev said: No matter what the face in 2024, Modi on every seat, political arrows fired at the opposition, said attack

– मुख्यमंत्री योगी की सराहना, हिंदुत्व को धार

गरीब कल्याण जनसभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार की उपलब्धियां तो बताईं। साथ ही भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों और निर्णय को भी जमकर सराहा। कहा कि योगी के नेतृत्व वाली सरकार में भ्रष्टाचार, गुंडाराज, परिवारवाद, माफियाराज, आतंकवाद और अराजकता फैलाने वाले लोगों को कानून सिखाया जा रहा है।
प्रदेश में कानून राज का बोल बाला है। हमारी बहन बेटियां जहां चाहे जाएं जहां से चाहें आएं। वह अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही हैं। यह भी कहा कि सपा सरकार में कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती थी। डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया जाता था। जब भाजपा की सरकार आई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूलों की बारिश कराई।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले : 2024 में चेहरा कोई भी हो, हमें हर सीट पर मोदी, विपक्ष पर चलाए सियासी तीर, बोला हमला
Jal Shakti Minister Swatantra Dev said: No matter what the face in 2024, Modi on every seat, political arrows fired at the opposition, said attack

– विपक्ष पर चलाए सियासी तीर, बोला हमला

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्षी दलों पर भी जमकर सियासी तीर चलाए। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का विकास और आतंकवाद का खात्मा हुआ है। पाकिस्तान में घुसकर सैनिकों की शहादत का बदला लिया गया। धारा 370, तीन तलाक पर भी बोले। परिवारवाद की राजनीति का अंत देश में हुआ और तरक्की की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को समाजवादी पार्टी ने बरगलाने का काम किया। मगर, इसका मुंहतोड़ जवाब किसानों ने चुनाव में दे दिया। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, अलीगढ़, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत आदि तमाम जगहों पर किसान ने सपा को खदेड़ दिया। पूरी की पूरी जीत बीजेपी को दी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मोटा को छोड़ना महंगा पड़ा, पतला बढ़ा रहा बीमारियां

City News Uttar Pradesh

छात्राओं ने संभाली जिले की प्रशासनिक बागडोर: सीखा नेतृत्व और प्रशासन का महत्व

Banda : चुनावी रंग : ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को दिया धरना…

City News Uttar Pradesh

Banda- संदिग्ध परिस्थितियों में छत गिरने से एक युवक की मौत…

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित का ‘शंखनाद’: जलभराव के खिलाफ छेड़ी जंग, निरीक्षण में दिखी ‘पैनी नजर’

City News Uttar Pradesh

बांदा : परिवहन निगम के लिपिक द्वारा थप्पड़ मारने से नाराज कुली पुल से नदी में कूदा, मल्लाहों ने बचाई जान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़