- विनोद मिश्रा
बांदा । अस्पताल से दवा कराकर घर जा रहे बाइक सवार युवक की तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपित चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जिसमें 50 हजार नकद पुलिस को बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमौनी निवासी रामाधार यादव के 27 वर्षीय पुत्र कमल यादव को तीन दिनों से बुखार आ रहा था। इससे वह अपने छोटे भाई 24 वर्षीय रज्जू के साथ बाइक पर दोपहर तिदवारी पीएचसी उपचार कराने गया था। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में तिदवारी मंडी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की उन्हें टक्कर लग गई। हादसे के बाद आरोपित चालक कार छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों के नंबरों से उनके स्वजन को घटना की जानकारी दी। इस पर स्वजन जब तक दोनों को फतेहपुर अस्पताल ले गए तब तक कमल की मौत हो गई। गंभीर घायल छोटे भाई को फतेहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पारिवारिक चाचा ने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। कार के अंदर 50 हजार रुपये रखे थे। जिससे चालक के सूचना देने पर बाद में मालिक कार लेने थाने पहुंचा है। पुलिस मालिक को थाने में बैठाकर पूछतांछ कर रही है। कमल तीन वर्ष पहले साउदिया में जाकर कंपनी में काम करता था। इधर अब वह गांव में किसानी करता रहा है। उसके डेढ़ वर्ष की एक बेटी पलक है। पत्नी साधना समेत अन्य स्वजन बेहाल हैं। जबकि घायल छोटा भाई प्रवासी है। वह 13 अप्रैल को अहमदाबाद से कोरोना संक्रमण को लेकर वापस गांव लौटा है।

थाना निरीक्षक जाकिर हुसैन ने बताया कि अभी तक स्वजन की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आरोपित चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
