
- विनोद मिश्रा
बांदा। यौन शोषण मामले के तीनों धनाढ्य आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस नें कथित तौर पर विफलता रिकार्ड बना दिया है ! दूसरी ओर इन आरोपियों के विरुद्ध एससीएसटी न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है। पुलिस की खोज का पहला असरा (दस दिन) बीत चुका है। इसके बाद भी आरोपी पुलिस को कबड्डी कबड्डी खिला रहें हैं ! सर्विलांस, एसओजी और सीओ सिटी के नेतृत्व वाली टीमें तलाश में नाकाम साबित हैं !

एक बार फिर बता दें की शहर के तीन अलग-अलग मोहल्लों में रहने वाली तीन युवतियों ने धनाढ्य आरोपियों लोकेंद्र सिंह चंदेल, गुटखा व्यवसायी स्वतंत्र साहू और ऑटो पार्ट्स विक्रेता आशीष अग्रवाल के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन पर निर्वस्त्र कर डांस कराने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले के कथित पैरवीकार अलीगंज निवासी नवीन विश्वकर्मा को गिरफ्तार करते हुए कामयाबी लूटने का भरपूर मैसेज दिया ,पर इस कामयाबी की बहादुरी पर भी टीका टिप्पणी लगातार चर्चा में बनी हुई है।

विवेचक सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक टीम, एक एसओजी और तीसरी सर्विलांस टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दंड बैठक करती सी हांफते पसीना बहा रही है ? फिर भी कामयाबी कोसों दूर सी कायम है ! पुलिस की कार्यप्रणाली की मजाकिया स्थिति सी बन गई है?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
