City News Uttar Pradesh
देश की रक्षा करने वाला 'जवान' निकला गद्दार: पाकिस्तान भेजता था खुफिया जानकारी, एनआईए ने दबोचा
देश विदेश

देश की रक्षा करने वाला ‘जवान’ निकला गद्दार: पाकिस्तान भेजता था खुफिया जानकारी, एनआईए ने दबोचा

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

नई दिल्ली। देश की सुरक्षा का जिम्मा जिन कंधों पर था, उन्हीं में से एक कंधा पाकिस्तान के हाथों बिक गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में तैनात सहायक उप-निरीक्षक मोतीराम जाट को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को संवेदनशील जानकारी लीक करने का सनसनीखेज आरोप है। अदालत ने उसे 6 जून तक NIA की हिरासत में भेज दिया है। 21 मई को ही सीआरपीएफ ने मोतीराम जाट को संविधान और बल के नियमों के तहत बर्खास्त कर दिया था। यह निर्णय उस समय लिया गया जब सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान उसकी संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगी। सीआरपीएफ ने गंभीरता दिखाते हुए मामला सीधे एनआईए को सौंप दिया।

देश की रक्षा करने वाला 'जवान' निकला गद्दार: पाकिस्तान भेजता था खुफिया जानकारी, एनआईए ने दबोचा

– पाक एजेंसी से दो साल पुराना कनेक्शन, देशभक्ति पर लगा दाग !

सूत्रों की मानें तो मोतीराम जाट पिछले दो-तीन वर्षों से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में था। उसने देश की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान तक पहुंचाईं। यह भी आशंका है कि वह अकेला नहीं था, बल्कि देश के भीतर जासूसी का एक पूरा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। एनआईए अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि उसे इसके बदले क्या आर्थिक या अन्य लाभ मिले। केंद्रीय बलों की वर्दी पहनकर, सुरक्षा की सौगंध लेकर, अगर कोई जवान दुश्मन की झोली में राष्ट्र-गोपनीयता की दौलत डाल दे तो यह सिर्फ कानून नहीं, बल्कि देशभक्ति पर हमला है। इस कड़ी कार्रवाई के बाद अन्य सुरक्षाकर्मियों पर भी निगरानी तेज कर दी गई है। एनआईए की टीम यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर पाकिस्तान में उसके संपर्क कौन लोग थे, और किन-किन जानकारियों तक उसकी पहुंच थी। शुरुआती जांच में कुछ और नामों के खुलासे की आशंका जताई जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीएम नरेंद्र मोदी को उनके कार्यों के चलते चमत्कारिक नेता मानते हैं लोग !

दिल्ली शराब नीति घोटाला प्रकरण : मामले में राजनीतिक साजिश, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले रॉबर्ट वाड्रा

सीएम योगी का प्रदेशवासियों को बड़ा उपहार : सिंगापुर की तर्ज पर लखनऊ में बनेगी देश की पहली नाईट सफारी

बांदा से चोरी गई 40वीं शताब्दी की देवी मकर संक्रांति में लौटी स्वदेश

City News Uttar Pradesh

देश में नंबर वन हुआ यूपी : टीकाकरण में बनाया रिकॉर्ड, छह करोड़ पार, 31 अगस्त तक 10 करोड़ का लक्ष्य …

City News Uttar Pradesh

टीम इंडिया के नए मुख्य कोच बने गौतम गंभीर: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया बड़ा एलान

ब्रेकिंग न्यूज़