27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
देश में नंबर वन हुआ यूपी : टीकाकरण में बनाया रिकॉर्ड, छह करोड़ पार, 31 अगस्त तक 10 करोड़ का लक्ष्य
देश विदेश

देश में नंबर वन हुआ यूपी : टीकाकरण में बनाया रिकॉर्ड, छह करोड़ पार, 31 अगस्त तक 10 करोड़ का लक्ष्य …

 

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

उत्तर प्रदेश ने टीकाकरण के मामले में नया रिकॉर्ड कायम किया है। टीकाकरण का ग्राफ छह करोड़ पार कर गया है। इस ग्राफ के साथ टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन हो गया है। महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों को पीछे छोड़ते हुए उत्तर प्रदेश ने नया कीर्तिमान हासिल किया है। 14 दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। अब 31 अगस्त तक 10 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है।


कोरोना वायरस के नियंत्रण में ट्रिपल टी की रणनीति कारगर रही। इसके बाद उत्तर प्रदेश देशभर में सर्वाधिक जांच कर रिकॉर्ड बनाया और अब टीकाकरण के मामले में भी नंबर वन बन गया है।

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कुल टीकाकरण का ग्राफ छह करोड़ पांच लाख 40 हजार पर पहुंच गया। इसमें पांच करोड़ 10 लाख 62 हजार एक सौ 32 से अधिक को पहली डोज और 94 लाख 77 हजार आठ सौ 68 से अधिक को दूसरी डोज दी जा चुकी है। मेगा वैक्सिनेशन में एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण कर उत्तर प्रदेश देश के दूसरे प्रदेशों को पीछे छोड़ दिया है।

देश में नंबर वन हुआ यूपी : टीकाकरण में बनाया रिकॉर्ड, छह करोड़ पार, 31 अगस्त तक 10 करोड़ का लक्ष्य
एक दिन में 20 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, जबकि 29.52 लाख लोगों का टीकाकरण किया किया। यह अब तक का एक दिन का सर्वाधिक टीकाकरण है। उत्तर प्रदेश में शहरी इलाके के साथ ग्रामीण इलाके में भी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। तीन अगस्त को पांच करोड़ का आंकड़ा पूरा हुआ ता। 17 अगस्त को यह आंकड़ा छह करोड़ पार कर गया है। 31 अगस्त तक टीकाकरण का ग्राप 10 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले जून में एक करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष एक करोड़ 29 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया था।

देश में नंबर वन हुआ यूपी : टीकाकरण में बनाया रिकॉर्ड, छह करोड़ पार, 31 अगस्त तक 10 करोड़ का लक्ष्य
उत्तर प्रदेश ने पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत अन्य कम आबादी वाले प्रदेशों को टीकाकरण के मामले में पीछे छोड़ दिया है। अन्य प्रदेशों में जहां काम आबादी होने के बावजूद टीकाकरण धीमी गति से चल रहा है। वहीं यूपी नया रिकार्ड बनाने में कामयाब रहा। पश्चिम बंगाल में अब तक तीन करोड़ 47 लाख, केरल में दो करोड़ 47 लाख, महाराष्ट्र में पांच करोड़ तीन लाख, दिल्ली में एक करोड़ 17 लाख और तमिलनाडु दो करोड़ 72 लाख ही टीकाकरण हो पाया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी ने वैक्सीनेशन में बनाया नया रिकार्ड : 31 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड टीका लगाने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

आकाश आनंद फिर बने उत्तराधिकारी : बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा एलान, राष्ट्रीय संयोजक का पद भी किया बहाल

Historic win: India became the king of world cricket, won the Champions Trophy by defeating New Zealand by 4 wickets

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट डिफेंस कॉरिडोर पर 72 ‘देशों’ की नजर: हथियार से मिसाइल तक का बनेगा ‘हब’ !

City News Uttar Pradesh Desk

81 साल के आसाराम को उम्रकैद: शिष्या से आश्रम में किया था दुष्कर्म, 10 साल पहले दर्ज हुई थी एफआईआर

City News Uttar Pradesh

पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा: इन तारीखों में होगा मतदान, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़