- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा मिशन 24 में भाजपा का पंचम फिर फहरेगा। ऐसा यहां के समाज सेवी से लेकर पार्टी जनों का अटूट विश्वास है। इनका मानना है की उनके अब तक के शासन में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए परंतु कुछ कार्य ऐसे थे जिन्हें मोदी नें उन्हें संभव कर दिखाया। इसी संदर्भ में हमने लोगों से बात की तो मोदी की प्रशंसा ही मिली। लेकिन लोग असंभव मानते थे।

बजरंगा डाईगोनिस्ट के संचालक अमित मिश्रा कहते हैं की पीएम मोदी के जादुई व्यक्तित्व के चलते लोगों ने उनका साथ दिया और आज भारत के हर गांव में शौचालय है और अब हर शहर, गांव, गली और चौराहे हमें स्वच्छ नजर आते हैं। मोदीजी ने अपने पहले कार्यकाल की शुरुआत में ही यह जिम्मा उठाया था और आज संपूर्ण भारत स्वच्छ हो चुका है।

इसी क्रम में ए टेक कंप्यूटर के कहते हैं की जम्मू और कश्मीर की जनता 70 साल से धारा 370 की जंजीरों में जकड़ी हुई थी। 5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने कश्मीर को अनुच्छेद 370 से मुक्ति दे दी।

इसी के साथ लद्दाख को एक अलग केंद्र शासित राज्य घोषित किया गया। इससे कश्मीरी पंडितों को ही नहीं बल्कि राज्य के हर नागरिकों को अब केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं का भी फायदा मिलने लगा, जिनसे कई सालों तक कश्मीर के लोगों को वंचित रखा गया।

अयोध्या विवाद के कारण देश में तनाव का माहौल था। यह देश का सबसे बड़ा धार्मिक विवाद होने के साथ ही कानूनी विवाद भी था। अयोध्या विवाद का हल भी मोदी सरकार 2.0 के पहले छह महीने में ही हो गया। वर्षों से कोर्ट की कार्रवाई में उलझे भगवान राम को सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिला और भव्य राम मंदिर के निर्माण का कार्य भी प्रारंभ करवा दिया।

डाक्टर सुरेन्द्र भदौरिया कहते हैं की मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक की कुप्रथा को बंद करने के लिए कई वर्षों से कानूनी लड़ाई लड़ रही थी। इस पर फैसला होना बहुत मुश्लिक था क्योंकि इसके लिए सरकार इच्छाशक्ति और न्याय व्यवस्था में कई तरह की रुकावटें थी। लेकिन मोदी नें संभव कर दिखाया। मोदी के कार्यकाल की प्रशंसा के क्रम में ग्रेजुएशन कर रहे छात्र गौरव चंद मिश्रा कहते हैं की सर्जिकल और एयर स्ट्रॉइक से मोदी नें सेना का पराक्रम दिखा दिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
