- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के वरिष्ठ समाजसेवी बसपा नेता जयराम सिंह बछेऊरा नें अपने प्रभाव का कमाल दिखा किसानों की समस्या दूर कर उनका मन जीत लिया। दस दिनों से चल रहा अनशन किसानों का समाप्त करा दिया। नारा गूंजा नेता हो तो कैसा हो, जयराम भइया जैसा हो।

दरअसल तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पलरा में गांव वासी किसान यूनियन के नेतृत्व में बिजली समस्या को लेकर दस दिनों से अनशन कर रहे थे। उनकी मांग थी कि पलरा फीडर को जसपुरा फीडर से अलग किया जाये ताकि लोड कम हो तथा बिजली की आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से मिल सके।
ग्रामीणों नें अपनी समस्या को अपने भाजपा विधायक से भी बताया लेकिन उनकी मांग अन सुनी कर दी गई। विधायक से फरियाद आयाराम- गयाराम साबित हुई।

पलरा के ग्रामीणों की समस्या जब बसपा के वरिष्ठ नेता जयराम सिंह के सामने आई तो उन्होने बिजली विभाग को टाइट किया। पलरा- जसपुरा फीडर को अलग-अलग कराया। ग्रामीणों के अनशन स्थल पर जाकर अनशन तुड़वाया। मांगे पूरी करा देने पर ग्रामवासियों जयराम सिंह का आभार व्यक्त किया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
