City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- दिव्यांगों को प्रधानमंत्री आवास न मिलने पर लेखपाल व जेई के ऊपर भृष्टाचार का लगाया आरोप

  • रिपोर्ट- मुफीद आलम

बबेरू (बाँदा )बांदा जिले के बबेरु नगर पंचायत में पात्रों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ नही मिला। जिसमे लेखपाल व जेई की मिली भगत से खूब भृष्टाचार किया गया हैं। जिसमे अपात्रो को आवास का लाभ दे दिया गया हैं, लेकिन गरीबो को लाभ नही दिया गया। जिससे गरीब व दिव्यांग लोग एसडीएम कार्यालय पर पहुंचकर लेखपाल व जेई के खिलाफ ज्ञापन दिया । शहर में जीतने आवास दिए गए है उन सभी की जांच की मांग की।

बबेरू तहसील परिसर में आज एक दिव्यांगों की टोली पहुंची जिसमें एसडीएम के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें नगर पंचायत बबेरु में बबेरु लेखपाल दयाराम यादव एवं जेई सर्वेश कुमार यादव के द्वारा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। और बताया है कि बबेरु नगर पंचायत में जितने भी प्रधानमंत्री आवास लेखपाल दयाराम यादव व जेई सर्वेश कुमार यादव के द्वारा दिए गए हैं। उनमें से 50% लाभार्थी अपात्र हैं। कई लाभार्थी के पास कई बीघे जमीन सरकारी नौकरी वा ट्रैक्टर एवं पक्के मकान भी वर्तमान समय में हैं। कई लाभार्थियों को लेखपाल दयाराम यादव एवं सर्वेश कुमार यादव जेई की सांठगांठ करके बबेरु ग्रामीण में मकान बनवा दिया गया है। और जो पात्र गरीब लोग हैं, उनको आवास से वंचित कर दिया गया है। और अपात्र घोषित कर दिया क्योंकि गरीब के पास घूस देने के लिए पैसा नहीं हैं, आज जो भी लोग घूस दिए हैं। उनके आज प्रधानमंत्री आवास बनकर तैयार हो गए। इसी बात को लेकर सभी दिव्यांग जो पात्र हैं। उनको अपात्र कर दिया गया है। और अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला। हम चाहते हैं कि लेखपाल दयाराम यादव व जेई सर्वेश कुमार यादव इन दोनों लोगों को जो 3 वर्षों में बबेरु से तैनात हैं। इनको यहाँ से हटाकर अन्य लेखपाल व जेई की टीम गठित कर प्रधानमंत्री आवासो की पुनः जांच की जाए अगर यह दोनों गलत पाए जाते हैं। तो इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। इस मौके पर राहुल कुमार,मंजू देवी धुरिया, बृजमोहन, मोहनलाल, इसरार खान, धनंजय कुमार, सुखलाल,शिवशंकर आदि लोग मौजूद रहे।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी-90 वेबसीरीज का हुआ शुभारंभ, बांदा जिले में हुई है शूटिग …

पालिका अध्यक्ष मालती द्वारा सड़कों का लोकार्पण: विकास को दिया नया आयाम

City News Uttar Pradesh

एमएलसी जितेंद्र सेंगर द्वारा गूंजा चित्रकूट मंडल का मुद्दा: ‘विकास’ का खींचा ‘खाका’

City News Uttar Pradesh

बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह

बुंदेलखंड बन रहा था नशे का ठिकाना: 3 करोड़ का गांजा जब्त, पुलिस ने तोड़ा माफियाओं का सिंडिकेट

City News Uttar Pradesh

हिंसा और आगजनी: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर बोले पूर्व सीएम अखिलेश यादव, घटना को बताया चिंताजनक

ब्रेकिंग न्यूज़