28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

News Update | Today News in Hindi | देश-प्रदेश की ताजा खबर | हिंदी न्यूज़, Latest Breaking || City News Uttar Pradesh

Nancy Pelosi Taiwan Visit: ताइवान पहुंचीं नैंसी पेलोसी बोलीं- 'लोकतंत्र को हमारा समर्थन है', चीन ने कहा- ये बहुत ही खतरनाक
Nancy Pelosi Taiwan Visit: Nancy Pelosi reached Taiwan, said – ‘We have our support for democracy’, China said – it is very dangerous

– Nancy Pelosi Taiwan Visit: ताइवान पहुंचीं नैंसी पेलोसी बोलीं- ‘लोकतंत्र को हमारा समर्थन है’, चीन ने कहा- ये बहुत ही खतरनाक

अमेरिका की हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी चीन (China) की धमकियों के बीच ताइवान (Taiwani) पहुंच गई हैं। उनके ताइवान पहुंचने के बाद चीन ने फिर से अमेरिका (America) को चेतावनी दी है। नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) ने भी ताइवान पहुंचने के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रतिनिधिमंडल की ताइवान यात्रा यहां के जीवंत लोकतंत्र का समर्थन करने के लिए अमेरिका की अटूट प्रतिबद्धता का सम्मान करती है। लोकतंत्र को हमारा समर्थन है।
उन्होंने कहा कि ताइवान के नेतृत्व के साथ हमारी चर्चा हमारे साझेदार के लिए हमारे समर्थन की पुष्टि करती है और एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को आगे बढ़ाने सहित हमारे साझा हितों को बढ़ावा देती है। ताइवान के 23 मिलियन लोगों के साथ अमेरिका की एकजुटता आज पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि दुनिया निरंकुशता और लोकतंत्र के बीच एक विकल्प का सामना कर रही है।

COVID Vaccine: कोरोना से बचाव के लिए 35 करोड़ टीके लगाकर उत्तर प्रदेश सबसे आगे, 7000 से ज्यादा केंद्रों पर वैक्सीनेशन
COVID Vaccine: Uttar Pradesh at the forefront by applying 35 crore vaccines to prevent corona, vaccination at more than 7000 centers

COVID Vaccine: कोरोना से बचाव के लिए 35 करोड़ टीके लगाकर उत्तर प्रदेश सबसे आगे, 7000 से ज्यादा केंद्रों पर वैक्सीनेशन

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में देश में सबसे ज्यादा 35 करोड़ टीके उत्तर प्रदेश में लगाए गए हैं। टीकाकरण अभियान में उत्तर प्रदेश शुरुआत से ही सबसे आगे चल रहा है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 17.35 करोड़ टीके और तीसरे नंबर पर बंगाल में 14.92 करोड़ वैक्सीन लगाई गई है।

यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का निर्देश, एआरटीओ अनिवार्य रूप से 11 से दो बजे तक आमजनों से मिलें
UP Transport Minister Dayashankar Singh’s instructions, ARTO compulsorily meet the general public from 11 to 2 o’clock

यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का निर्देश, एआरटीओ अनिवार्य रूप से 11 से दो बजे तक आमजनों से मिलें

लखनऊ। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सभी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) को प्रत्येक कार्य दिवस में दिन में 11 से दो बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर आमजन व वाहन स्वामियों की समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजनों से मिलने का नियमित समय इसलिए रखा गया है ताकि सभी को इसकी जानकारी हो जाए।

PCS Exam-2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने रद्द किया प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम
PCS Exam-2021: Big blow to Uttar Pradesh Public Service Commission, High Court canceled the result of preliminary examination

– PCS Exam-2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने रद्द किया प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

पीसीएस भर्ती परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को बड़ा झटका लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पीसीएस-2021 प्रारंभिक परीक्षा के पूर्व में जारी परिणाम को रद्द करते हुए पूर्व सैनिकों को पांच फीसदी आरक्षण का लाभ देकर संशोधित परिणाम जारी करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इसके लिए एक महीने का समय दिया है। कोर्ट ने कहा है कि प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी होने के बाद मुख्य परीक्षा कराई जाए, उसके बाद साक्षात्कार का आयोजन किया जाए।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : आयुक्त ने कहा, उत्पादों के निर्यात से बढ़ेगी किसानों की आमदनी…

City News Uttar Pradesh

बैंक ऑफ बड़ौदा में 54 लाख का गबन, तत्कालीन ऑपरेशन इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तीन महीने पहले भी हुआ था डेढ़ करोड़ का गबन

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश की पदयात्रा ने रचा ‘इतिहास’: पटेल जयंती पर दिखी ‘सियासी ताकत’

City News Uttar Pradesh

महोबा में ‘बंद पहाड़’ से ‘करोड़ों की लूट’: प्रशासन बना मूकदर्शक, खनन ‘माफिया’ बेलगाम !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा खुशखबरी : सप्ताह में अब चार दिन चलेगी अंबेडकरनगर एक्सप्रेस …

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नें की समीक्षा : विकास परियोजनाएं नहीं हो रही समय से पूरी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़