- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर निकाय के चुनावों की तारीख भले ही घोषित न हुई हों, लेकिन जिले में नगर निकाय की सियासत गरमाने लगी है। एक ओर जहां बांदा नगर पालिका चुनाव के संभावित दावेदारों ने अपनी गोटें बिछानी शुरू कर दी हैं, वहीं मौजूदा पालिका चेयरमैन मोहन साहू ने सदर विधायक पर मानसिक प्रताड़ना की अर्नगल शिकायतें कर परेशान करने का अरोप लगाया हैं।

उधर सदर विधायक ने सभी आरोपों को खारिज कर पलटवार किया है। कहा है की चेयरमैन की व्यक्तिगत शिकायत नहीं की, बल्कि सभासदों व आम जनमानस की शिकायतों को ही शासनस्तर पर अग्रसारित करने का काम किया है। चेयरमैन काे धमकी देना तो दूर उन्होंने या उनके समर्थकों ने कभी भी चेयरमैन को सीधे कोई बात तक नहीं की है।

चेयरमैन मोहन साहू ने मुख्यमंत्री योगी को शिकायती पत्र भेज कर बताया है कि सदर विधायक उनके खिलाफ अनर्गल आरोप लगाते हुए शासनस्तर पर शिकायतें करते हैं। मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। विधायक की शिकायतों के आधार पर 25 अगस्त 2021 को उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज हो गए थे। जिसके खिलाफ हाईकोर्ट से राहत मिली। इसके बाद भी सदर विधायक लगातार उनके खिलाफ शासन में शिकायतें करते रहते हैं। उन्होंने सीएम को पत्र भेजकर अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी है। शायद पुनः चुनाव लड़ने के लिये हरी झंडी चाहते है।

उधर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने चेयरमैन के सभी आरोपों काे सिरे से खारिज किया है। पलट वार करते हुये कहा है कि उन्होंने कभी चेयरमैन के खिलाफ सीधी कोई शिकायत नहीं की, बल्कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते सभासदों व आमजनता की शिकायतों को शासनस्तर पर अग्रसारित किया है, जो कि उनका दायित्व है।
कहा है कि चेयरमैन के भ्रष्टाचार की शिकायतों का सीधा असर आम जनता व नगर के विकास कार्यों पर पड़ता है, इसलिए उनकी जांच होना जरूरी है। चेयरमैन के खिलाफ हुई जांच में वह दोषी पाए गए, जिस पर उनके वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज हुये । एक बार फिर से उनके खिलाफ जांच पूरी हो गई है और उन्हें एक बार नहीं बल्कि नौ बार नोटिस भेजी जा चुकी है, लेकिन वह अपना जवाब देने से बार-बार भाग रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
