City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कोरोना के कहर की रफ्तार तेज, आश्चयर्म सात माह बाद भी नहीं शुरू ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा में कोरोना अपने कहर का रफ्तार पकड़े है। ऐसी भयावह स्थिति में शासन की मंजूरी के सात माह बाद भी राजकीय मेडिकल कालेज में सेंट्रल ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की स्थापना नहीं हो सकी। इसकी लागत करीब दो करोड़ रुपये है। 80 लाख रुपये की पहली किस्त कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन को जारी हो चुके हैं। प्लांट संचालन में लेटलतीफी पर मशीनरी के लिए टेंडर प्रक्रिया बताई जा रही है।


राजकीय मेडिकल कालेज में मंडल के चारों जिलों बांदा, चित्रकूट, महोबा व हमीरपुर के मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष कोरोना काल में ऑक्सीजन की खपत बढ़ गई थी। पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। इस पर शासन ने मेडिकल कालेजों में सेंट्रल ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट स्थापित करने के निर्देश दिए थे। इसमें बांदा मेडिकल कालेज भी शामिल था। सात माह बीत गए और अब तक मेडिकल कालेज में प्लांट निर्माण शुरू नहीं हो सका, जबकि कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो चुकी है। संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में ऑक्सीजन की खपत भी बढ़ी है।


प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि कार्यदायी संस्था के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर शीघ्र प्लांट स्थापित करने को कहा है। शासन ने पिछले माह 80 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की है। हवा से ऑक्सीजन बनाने के लिए विदेशी मशीनों की खरीद होनी है। संस्था के अफसरों का कहना है कि मशीनों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। एक सप्ताह में प्लांट चालू करने का आश्वासन दिया है। मौजूदा में मेडिकल कालेज में 10 से 40 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन की खपत है। कानपुर से सिलिंडर के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यमुना नदी में औगासी पुल से बसों का आवागमन शुरू : जनता में खुशी का सुरूर

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील बन गये हैं “हीरो जन चौपाल”: जनता में गूंज रहा “वाह भाई वाह”

City News Uttar Pradesh

चंद्रावल नदी के किनारे मलबे में मिले चांदी के सिक्के, पुलिस की सख्ती के बाद 21 बरामद

City News Uttar Pradesh

“डेंगू पहलवान” बना “बांदा केसरी” स्वास्थ विभाग “चित्त” …

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में ‘चौकीदार’ करता था होलिका दहन, मल-मूत्र से खेली जाती थी होली !

City News Uttar Pradesh

Banda- डीएम की निगाहें दारू बाजों पर:निरीक्षण गृह में पियक्कड़ों को ठहराने की जांच शुरू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़