City News Uttar Pradesh
केन-बेतवा प्रोजेक्ट: बांदा में 232 करोड़ से सुधरेंगी नहरें, 25 हजार हेक्टेयर को मिलेगा पानी
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

केन-बेतवा प्रोजेक्ट: बांदा में 232 करोड़ से सुधरेंगी नहरें, 25 हजार हेक्टेयर को मिलेगा पानी

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। पांच हजार 121 करोड़ की “केन-बेतवा लिंक परियोजना” में बांदा जिला सबसे “अहम कड़ी” बनकर उभरा है। यहां नहरों का काम युद्धस्तर पर चल रहा है, लेकिन सिंचाई की सबसे बड़ी उम्मीद यानी दो नए बैराज की फाइलें अभी केंद्रीय जल आयोग में अटकी हैं।

केन-बेतवा परियोजना ने पकड़ी रफ्तार: सूखी धरती पर बहेंगी 'विकास की नहरें'जिले में 113 करोड़ की लागत से बड़ी नहरों का जीर्णोद्धार शुरू हो चुका है। साथ ही 168 छोटी नहरों के लिए 119 करोड़ का टेंडर 10 दिन पहले ही पूरा हुआ है। कुल 232 करोड़ से 170 से ज्यादा नहरों की सूरत बदलेगी। अंग्रेजों के जमाने में सन् 1905 में बने केन नदी कैनाल सिस्टम को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। यूपी के हिस्से में पड़ने वाले करीब 24 किमी के जर्जर सिस्टम को दुरुस्त करना सबसे बड़ी चुनौती है।

केन-बेतवा प्रोजेक्ट: बांदा में 232 करोड़ से सुधरेंगी नहरें, 25 हजार हेक्टेयर को मिलेगा पानीकेन नदी पर बांदा और पैलानी में दो नए बैराज प्रस्तावित हैं। इनके बनने से पाइपलाइन के जरिए 25,504 हेक्टेयर खेतों तक पानी पहुंचेगा। फिलहाल दोनों बैराज की फाइल सीडब्लूसी में स्वीकृति के लिए लंबित है। परियोजना में बरियारपुर पिकअप, पारीक्षा और बरुआसागर बांध का भी जीर्णोद्धार कराया जाना है। इससे जल भंडारण क्षमता बढ़ेगी और नहरों में पानी की आवक सुनिश्चित होगी।

केन-बेतवा प्रोजेक्ट: बांदा में 232 करोड़ से सुधरेंगी नहरें, 25 हजार हेक्टेयर को मिलेगा पानीपिछले साल बांदा-महोबा में जमीनी सतह का विस्तृत “टोपोग्राफिकल सर्वे” कराया गया था। इसी सर्वे के आधार पर बांदा जिले की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है। अधिकारियों के मुताबिक जल आयोग से बैराज की मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे जिले के हजारों किसानों को सीधा फायदा मिलेगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाघों की बढ़ती संख्या के बीच “पुनर्वास”: बाघिन को शिवपुरी के जंगलों में मिला नया घर

City News Uttar Pradesh

सरकारी सिस्टम बना तमाशा : सरकार वादों में व्यस्त, मज़दूर भूख और पलायन में पस्त !

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें दी टाइम लाइन: बुंदेलखंड में मार्च तक नल से जल योजना हो पूरी

City News Uttar Pradesh

बाढ़ ने बढ़ाया बीमारी का खतरा : नदियां छोड़ गईं मलबा, अब संक्रामक रोगों का खतरा

City News Uttar Pradesh

अपराधी डान “सर्वेश” को आखिर कब होगी जेल ! …

अतीक-अशरफ हत्याकांड से डर गया माफिया मुख्तार, लखनऊ कोर्ट में कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद नहीं गया पेशी पर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़