City News Uttar Pradesh
बाघों की बढ़ती संख्या के बीच "पुनर्वास": बाघिन को शिवपुरी के जंगलों में मिला नया घर
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

बाघों की बढ़ती संख्या के बीच “पुनर्वास”: बाघिन को शिवपुरी के जंगलों में मिला नया घर

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। पन्ना टाइगर रिजर्व में 25 माह की बाघिन पी-234 को शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में पुनर्वास के लिए भेजा गया। सोमवार सुबह वन विभाग की टीम ने बाघिन को रेस्क्यू कर उसे बेहोश किया और फिर सुरक्षित ट्रांसपोर्ट वाहन से शिवपुरी रवाना किया। यह स्थानांतरण मध्य प्रदेश के भोपाल वन्य जीव प्रधान मुख्य संरक्षक के निर्देश पर किया गया।

बाघों की बढ़ती संख्या के बीच "पुनर्वास": बाघिन को शिवपुरी के जंगलों में मिला नया घर

रेस्क्यू अभियान के दौरान टाइगर रिजर्व की क्षेत्र संचालक सुचिता तिर्की, वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. नितिन गुप्ता, वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट के डॉक्टर प्रशांत देशमुख, राजवेंद्र मिश्र और परिक्षेत्र अधिकारी पन्ना बफर मौजूद रहे। शिवपुरी राष्ट्रीय उद्यान से आए डॉक्टर जितेंद्र जाटव और वन्य परिक्षेत्र अधिकारी रूप कुमार दीक्षित ने भी इस अभियान में सहयोग दिया। रेस्क्यू टीम ने बाघिन को अचेत कर उसे विशेष ट्रांसपोर्ट वाहन में लोड किया। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में बाघिन को शिवपुरी भेजा गया।

बाघों की बढ़ती संख्या के बीच "पुनर्वास": बाघिन को शिवपुरी के जंगलों में मिला नया घर

बताया जा रहा है कि बाघिन के लिए वहां अनुकूल माहौल तैयार किया गया है, जिससे वह आसानी से नए स्थान पर खुद को ढाल सके। पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वन्य जीव विशेषज्ञों के अनुसार, पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की अधिक संख्या होने से कुछ को अन्य सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना आवश्यक हो गया था। इसी क्रम में पी-234 को शिवपुरी भेजा गया, जहां उसके लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील ने भरा जोश : बोले भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी

City News Uttar Pradesh

Banda : पोर्टल पर गलत फीडिंग पर जिलाधिकारी आनंद सिंह ने जताई नाराजगी…

City News Uttar Pradesh

बर्थडे पार्टी में साली को देखकर जीजा हुआ नाराज, फांसी लगाकर दे दी जान

ग्राम विकास मंत्री विजय लक्ष्मी समीक्षा एवं चौपाल में असंतुष्ट हो देती रह गई निर्देश

सूर्य ग्रहण से पहले लग गया वाट्सअप पर ग्रहण: लगभग दो घंटे परेशान रहे यूजर्स

City News Uttar Pradesh

यूपी : पुलिस ने चेकिंग के दौरान खाखी को भी नही बख्शा, बुलट बाइक कर दी सीज …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़