24.8 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने को तैयार चित्रकूटधाम मंडल के 20 अस्पताल
उत्तर प्रदेश

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने को तैयार चित्रकूटधाम मंडल के 20 अस्पताल …

 

– कोविड अस्पतालों में सफल रहा माक ड्रिल
– मंडल के पीकू वार्डों में 488 बेड की व्यवस्था
– नोडल अधिकारियों ने मामूली कमियों पर सुधार के दिए निर्देश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने को लेकर मंडल के अस्पतालों ने हर जरूरी व्यवस्था दुरुस्त कर ली है द्य इस लहर का बच्चों पर ज्यादा प्रभाव होने की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है द्य तैयारियों को परखने को लेकर चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में शुक्रवार को पूर्वाभ्यास किया गया। मंडल के 20 अस्पतालों में मॉक ड्रिल के जरिए तैयारियों को परखा गया। नोडल अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मामूली कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए।


कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों के अधिक प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है, इस पर शासन के निर्देश पर विभिन्न तैयारियां की गई हैं। इनमे कोविड अस्पतालों के अलावा प्रत्येक जनपद के चार-चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पीडियाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट (पीकू) वार्ड स्थापित किए गए हैं।

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने को तैयार चित्रकूटधाम मंडल के 20 अस्पताल

शासन से नियुक्त किए गए बांदा जनपद के नोडल अधिकारी/संयुक्त निदेशक डा. सुनील पांडेय (लखनऊ) ने जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज में पीकू वार्ड की व्यवस्थाएं देखीं। यहां मरीज की एंट्री से लेकर उसे स्ट्रेचर पर ही ऑक्सीजन देने के साथ सारे चेकअप, ऑब्जरवेशन और आकस्मिक कक्ष में भर्ती की प्रक्रिया की गई। इसके बाद मरीज की कंडीशन के सामान्य वार्ड, आईसीयू और यदि बच्चा है तो पीकू वार्ड में भर्ती करने का भी पुनर्भ्यास किया गया। यहां तैनात स्टाफ को और प्रशिक्षण के निर्देश दिए। निरीक्षण में सीएमओ डा. वीके तिवारी, सीएमएस डा. यूबी सिंह भी मौजूद रहे।


इसी तरह चित्रकूट जनपद में नोडल अधिकारी डा. आरबी गौतम ( अपर निदेशक, चित्रकूटधाम मंडल), हमीरपुर में नोडल अधिकारी डा. नरेश सिंह तोमर (संयुक्त निदेशक ) और महोबा में नोडल अधिकारी डा. सुधीर कुमार यादव (संयुक्त निदेशक ) कोविड अस्पतालों में बने पीकू वार्डों का निरीक्षण किया। पूर्वाभ्यास के दौरान मामूली कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए।


मंडल के 20 कोविड अस्पतालों में पीडियाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट (पीकू) वार्ड तैयार हैं। बांदा मेडिकल कालेज में 110 तथा जिला अस्पताल में 40 बेड हैं। जसपुरा, नरैनी, बबेरू व बहेरी में 10-10 बेड हैं। चित्रकूट के कोविड अस्पताल खोह में 100 बेड हैं। रामनगर, मऊ, मानिकपुर व शिवरामपुर सीएचसी में 10-10 बेड हैं। हमीरपुर की सीएचसी में 40 बेड की व्यवस्था है। इसके अलावा मौदहा, नौरंगा व छानी सीएचसी में 10-10 बेड हैं। महोबा के श्रीनगर कोविड अस्पताल में 40 पीकू वार्ड हैं। इसके साथ ही कबरई, चरखारी, पनवाड़ी व जैतपुर सीएचसी में 12-12 बेड तैयार किए गए हैं ।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी दुष्कर्मी घूम रहे छुट्टा, आईजी से मिली पीड़िता ने बताया जान का खतरा

City News Uttar Pradesh

बांदा में फ्लॉप साबित हो रहा मिशन कायाकल्प, बीएसए के दावे हवा हवाई !

City News Uttar Pradesh

हार्पर क्लब में नए बहुउद्देशीय हाल का डीएम अनुराग ने किया लोकार्पण

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार का कहर : डंपर की टक्कर से महिला की मौत, सड़क पार करते हुए हादसा

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील संगठन के मिशन को बना रहे “सोने में सोहागा” : दे रहे मजबूती

City News Uttar Pradesh

स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर हो रही धांधली, मानकों की अनदेखी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़