22.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
छात्र ने की आत्महत्या: पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश

भाई की गोली मारने वाले आरोपित का जंगल में मिला शव, पास में पड़ा था तमंचा, फारेंसिक टीम मामले की कर रही जांच

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बड़े भाई को गोली मारकर घायल करने के आरोपित का शव घर से ढाई किलोमीटर दूर जंगल में मिला। शव से दुर्गंध आ रही थी। जांच के दौरान उसके गले में गोली लगी मिली। वहीं पास में एक तमंचा व उसमें फंसा कारतूस का खोखा मिला। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि बड़े भाई को गोली मारने की अत्मग्लानि में खुदकुशी की है। हालांकि फारेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

बांदा : भाई की गोली मारने वाले आरोपित का जंगल में मिला शव, पास में पड़ा था तमंचा, फारेंसिक टीम मामले की कर रही जांच
The body of the accused who shot the brother was found in the forest, the gun was lying nearby, the forensic team is investigating the matter

भदेहदू गांव के 50 वर्षीय नत्थूलाल ने शुक्रवार को अपने बड़े भाई किसान रामकृपाल को घर में तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया था। दाहिने हाथ के पंजे में गोली लगने से उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। भतीजे पंचम ने बताया था कि चाचा नत्थूलाल ने चार वर्ष पहले उसके पिता को साढ़े तीन लाख रुपये में अपनी एक बीघा जमीन व मकान बेचा था। इसके बाद अब चाचा जमीन की कीमत बढ़ने से एक लाख रुपये की मांग और कर रहे हैं। उन्होंने पहले उसके ऊपर तमंचे से फायर किया है। जिसमें वह बाल-बाल बचा है।


भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने घटना के दिन आरोपित चाचा के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार दोपहर चारवाहे जब कौहारा गांव के जंगल में बकरी चराने गए तो वहां उन्हें बबूल के जंगल में रामस्वरूप के बंजर खेत से तेज दुर्गंध आई। चरवाहे मौके पर पहुंचे तो वहां नत्थूलाल का शव पड़ा मिला। घटना को लेकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

जिसमें सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा, बबेरू कोतवाली निरीक्षक अरूण कुमार पाठक ने घटनास्थल देखा। ग्रामीणों से पुलिस ने घटना के बारे में पूछताछ की। सीओ बबेरू व कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि शव दो दिन पुराना होने से कीड़े पड़ गए हैं। भाई को गोली मारने के बाद वह फरार हो गया था। उसे लगा होगा की भाई की मौत हो गई। उधर पकड़े जाने का भी उसे भय था। इससे आत्मग्लानि व पकड़े जाने के भय से खुदकुशी करना लग रहा है।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्टेशन पर मिली सिर कटी लाश बनी जीआरपी के लिए मुसीबत, फिर मददगार बना आधार कार्ड

City News Uttar Pradesh

बांदा में दिल दहला देने वाली घटना : शादी की खुशियां मातम में बदली, शादी में आए भाई-बहन की यमुना में डूबकर मौत …

उद्यान विभाग में केशव राम के ‘भ्रष्टाचार की लीला अपरम्पार’ : मौसंबी बिक्री में भी ‘घोटाला’ ?

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा जेल के बैरक नंबर 15 में रहेगा मुख्तार अंसारी, राजा भैया व अतीक अहमद यहां रहे कैद … 

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव : दस जिले की 57 सीट पर छठे चरण का मतदान हुआ समाप्त, शाम पांच बजे तक 53.31 फीसदी हुई वोटिंग, पढ़िए- कहां कितने लोगों ने डाला वोट

City News Uttar Pradesh

Banda : “एंबुलेंस गैंग” जिला अस्पताल आये मरीजों पर डाल रहा डकैती ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़