
- विनोद मिश्रा
बांदा। कभी खेतों में सोना उगाने वाले बुंदेलखंड के किसान आज अपनी मेहनत का सौदा करने को मजबूर हैं। बांदा जिले की गल्ला मंडी तिंदवारी रोड पर चना, मसूर और सरसों की सरकारी खरीद के लिए इस बार एक भी क्रय केंद्र न खोले जाने से जिले के हजारों किसान आक्रोशित हैं।

उनका कहना है कि मंडी में हर साल इन फसलों की खरीद के लिए केंद्र खोले जाते थे,लेकिन इस बार सरकारी मशीनरी की बेरुखी के चलते उन्हें सस्ते दामों पर अपनी मेहनत की कमाई आढ़तियों के हवाले करनी पड़ रही है। किसानों ने डीएम से समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की मांग की है।

उनका कहना है कि चना का समर्थन मूल्य 5650, मसूर का 6700 और सरसों का 5950 रुपये प्रति क्विंटल तय है, लेकिन खुले बाजार में उन्हें 4500 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल में ही मजबूरी में बेचना पड़ रहा है। बांदा मंडी में केंद्र न खुलने से आस-पास के किसान अतर्रा मंडी की ओर रुख कर रहे हैं, जहां पहले से ही केंद्र खुला है। लेकिन वहां किसानों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, और तीन-तीन दिन में नंबर नहीं आ रहा। इससे किसानों का समय, श्रम और पैसा सब बर्बाद हो रहा है।

किसान सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया, “हम हर साल मंडी में केंद्र खुलने का इंतजार करते हैं, लेकिन इस बार सरकार ने सीधे-सीधे बाजार के हवाले कर दिया। आढ़ती जमकर शोषण कर रहे हैं और किसान खून के आँसू रो रहा है।” अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि वे मामले की जानकारी लेकर पीसीएफ प्रबंधक से वार्ता करेंगे, लेकिन फिलहाल ठोस निर्णय या कार्यवाही के कोई संकेत नहीं मिल रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
