- ब्यूरो रिपोर्ट
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी इन दिनों कांग्रेस पार्टी के प्रचार प्रसार में जुटी हैं। अपने अक्रामक अंदाज में प्रियंका गांधी बीजेपी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर तीखे वार कर रही हैं। कांग्रेस समर्थक चाहते थे कि प्रियंका इस बार रायबरेली या अमेठी से चुनाव लड़ें लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया और पार्टी के प्रचार में जुट गईं।

मीडिया से प्रियंका गांधी ने तमाम मुद्दों पर बात की। जब उनसे चुनाव न लड़ने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो चुनाव लड़ नहीं रहीं बल्कि चुनाव लड़वा रही हैं। इसके साथ ही प्रियंका ने कहा कि वो भगवान को मानती हैं लेकिन वोट के लिए उनके नाम का इस्तेमाल नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि भगवान के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
– राहुल के साथ मुद्दों पर बहस करें पीएम
ओबीसी का आरक्षण मुसलमानों को देने के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि ये सभी बातें महज अफवाह हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों को मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसी झूठी बातें फैला रही है। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें चुनौती भी दी। प्रियंका ने कहा कि वो पीएम को चुनौती देती हैं कि उनके भाई राहुल गांधी के साथ पीएम महंगाई, रोजगार, गरीबी जैसे मुद्दों पर बहस करें हम तैयार हैं।
– ये राम और रावण का संघर्ष हैं : प्रियंका गांधी
इसके आगे प्रियंका गांधी ने कहा कि ये राम और रावण का संघर्ष हैं। उन्होंने कहा कि जब भगवान राम ने रावण को हराया था तब वो बनवास पर थे, उनके पास सत्ता नहीं थी। लेकिन फिर भी उन्होंने रावण को हराया था।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
