- ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तीन दिवसीय आयोजन ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक व आर्थिक विकास के नए द्वार खोले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समिट के समापन सत्र में बताया कि निवेश के महाकुंभ में 33.50 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव आए हैं। उत्तर प्रदेश ने ऐसा सोचा भी नहीं था। खुशी की बात यह है कि सभी औद्योगिक क्षेत्र के लिए निवेश प्रस्ताव मिले हैं। पहले निवेश का मतलब एनसीआर होता है। अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में निवेश होने जा रहा है।

योगी ने कहा कि प्रदेश की बदली कानून-व्यवस्था का परिणाम है कि आर्थिक रूप से पिछड़े माने जाने वाले पूर्वांचल के लिए नौ लाख 54 हजार 492 करोड़ रुपये तथा बुंदेलखंड के लिए चार लाख 27 हजार 873 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उत्तर प्रदेश में 93 लाख से अधिक नौकरी व रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रिफार्म, परफार्म व ट्रांसफार्म के मंत्र को यूपी ने अंगीकार किया है। पारदर्शिता के साथ कार्य व तकनीक का भरपूर उपयोग कर उद्योगपतियों को बेहतर अवसर प्रदान किया जा रहा है।

कहा कि विश्व की सबसे प्राचीन नगरी काशी उत्तर प्रदेश में है। श्रीराम की अध्योध्या, कान्हा के मथुरा-वृंदावन व बुद्ध की तपोस्थली का भी उत्तर प्रदेश में होने का सौभाग्य प्राप्त है। गंगा, यमुना व सरस्वती का संगम यहां है और विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन कुंभ प्रयागराज में होता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्म व परंपरागत उद्योग उत्तर प्रदेश की पहचान हैं और प्राचीन काल से दुनिया के आकर्षण का केंद्र। हर जिले में परंपरागत उद्योग हैं। यहां सबसे उर्वरा भूमि है। जनसंख्या की दृष्टि से भी यूपी सबसे आगे है और श्रम बाजार भी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
