City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत सिंह को आश्वासन : बांदा को दिल्ली के लिये पैसेंजर ट्रेन की उम्मीद
उत्तर प्रदेश

बांदा वासियों को दिल्ली के लिये पैसेंजर ट्रेन की उम्मीद : रेल मंत्री नें सांसद को दिया आश्वासन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दिल्ली के लिये मंडल वासियों को एक पैसेंजर ट्रेन का तोहफा मिल सकता है। जिले की तिंदवारी विधानसभा एवं हमीरपुर- महोबा के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र देकर मानिकपुर से बांदा होते हुये दिल्ली के लिए जन साधारण ट्रेन चलाने की मांग की है। रेल मंत्री ने समस्या के समाधान का भरोसा दिया है।

बांदा वासियों को दिल्ली के लिये पैसेंजर ट्रेन की उम्मीद : रेल मंत्री नें सांसद को दिया आश्वासन
Banda residents hope for passenger train for Delhi: Railway Minister assures MP

सांसद नें रेल मंत्री से इस संदर्भ में मुलाकात की। उन्हें दिये पत्र में बताया कि हमीरपुर- महोबा- तिंदवारी से दिल्ली जाने के लिए यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन प्रमुख है। इसी ट्रेन से ज्यादातर लोग और व्यापारी दिल्ली आते जाते हैं। ट्रेन में सामान्य बोगी की संख्या कम होने से यात्रियों को बहुत परेशानी होती है।

बांदा वासियों को दिल्ली के लिये पैसेंजर ट्रेन की उम्मीद : रेल मंत्री नें सांसद को दिया आश्वासन
Banda residents hope for passenger train for Delhi: Railway Minister assures MP

उल्लेख किया की भीड़ के कारण रूट के प्रत्येक स्टेशन पर 100 से 200 यात्री सामान्य बोगी में चढ़ नहीं पाते हैं। इस समस्या को देखते हुए अतिरिक्त सामान्य बोगियों वाली जन साधारण ट्रेन का संचालन कराया जाना चाहिए। सांसद ने इसके पहले महोबा- उरई नई रेललाइन के निर्माण की मांग रखी थी। जिसके लिए रेल मंत्रालय ने सर्वे कराने की स्वीकृति दी है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी का हंटर : मुफ्त का चंदन घिसने वालों द्वारा भयवश राशन कार्डों का समर्पण !

बांदा में ‘मौत की नदी’ फिर ‘खिलखिलानें’ को तैयार: प्रशासन की ‘आंखों’ पर ‘चांदी’ की पट्टी !

City News Uttar Pradesh Desk

नमाज की दुआ और मटन के स्वाद से ‘महका’ बांदा: हिंदू-मुस्लिम भाईचारे ने दिलों को जोड़ा

सीएम योगी बोले: पुलिस की नई नियुक्तियों में बीस प्रतिशत बेटियों को हिस्सा, 60 हजार खाली पदों पर होगी भर्ती

धान के खेत में शराब पार्टी : सुबह खेत में लाश मिलने से मचा हड़कंप

बांदा का किसान कर रहा महसूस : “दगाबाज तेरी बतिया न मानू रे”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़