- विनोद मिश्रा
बांदा। बबेरू के जंगल ने जुग रेहली में अमंगल कर कर दिया। यंहा पत्तों में लगी आग ने गांव में जमकरअपना तांडव दिखाया। हवा के तेज के साथ आई लपटों ने तीस घरों को अपने चपेट में ले लिया। आग विकराल हो गई।

घरों में रखे तीन गैस सिलिंडर में विस्फोट के बाद हालात भयावह हो गए और भगदड़ मच गई। एक दंपती आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया, इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बाद में जिला अस्पताल लाये गये। कड़ी मशक्कत के बाद हैंडपंप और कुआं के पानी से आग बुझाने की कोशिश हुई। कई परिवार बेघर हो गए है।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुग रेहली के पास जंगल है। किसी कारण सूखे पत्तों में आग लग गई। वहां से आई आग की लपटों ने गांव में कहर बरपाया। लगभग 30 आशियानें राख हो गए। तीन गैस सिलेंडर फटने से आग और विकराल हो गई। पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। ग्रामीणों द्वारा कुआं व हैंडपंप के सहारे आग बुझाई गई।

रामदास, रामदीन, राममिलन, राजा, भूपत, राजकरन, हरिवा, भुख्खा, भाउवा, सम्पत, झंगू, चुन्नू, रानी, देवन, रविकुमार, ओमप्रकाश, प्रेम, विनोद, चुनबाद सहित लगभग 30 मकान जलकर राख हो गए। खाने पीने का सामान, गेहूं, लाही, कपड़े सहित पूरी सामग्री जल गई। नायब तहसीलदार अभिनव तिवारी व राजस्व विभाग टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया।
आग बुझाने में झुलसे भुरवा और उसकी पत्नी मुहानिया की हालत गंभीर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से यहाँ जिला अस्पताल ले आया गया है। राजेंद्र पिता भुरवा की बेटी आरती की 3 जुलाई शादी थी। घर में रखा शादी का सामान जल कर राख हो गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
