24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
एक्शन में अंकित बासू: बोले 'बारिश' से पहले 'नाला' नहीं बना तो 'अफसरों की खैर नहीं' !
उत्तर प्रदेश

एक्शन में अंकित बासू: बोले ‘बारिश’ से पहले ‘नाला’ नहीं बना तो ‘अफसरों की खैर नहीं’ !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका की कुर्सी पर भले ही कोई और बैठा हो, पर ग्राउंड पर ‘कमांड’ अंकित बासू के हाथ में ही कर्मशील होने के कारण दिख रही है। इसी क्रम में पालिका प्रतिनिधि अंकित बासू सीधे वार्ड 10 शंकर नगर, लोहिया पुल पहुंच गए। वहां चल रहे नाला निर्माण का जायजा लेकर अफसरों को साफ संदेश दे दिया ‘काम में ढिलाई,जनता पर भारी पड़ेगी’।

एक्शन में अंकित बासू: बोले 'बारिश' से पहले 'नाला' नहीं बना तो 'अफसरों की खैर नहीं' !नापजोख के बीच अंकित बासू ने ठेकेदार से लेकर जेई तक को घेर लिया। दो टूक कहा, मानसून दरवाजे पर खड़ा है। नाला गुणवत्ता के साथ समय पर तैयार चाहिए। शंकर नगर में इस बार एक बूंद पानी सड़क पर रुका तो ‘जिम्मेदार तय’ होंगे।

एक्शन में अंकित बासू: बोले 'बारिश' से पहले 'नाला' नहीं बना तो 'अफसरों की खैर नहीं' !स्थानीय लोगों की सालों पुरानी शिकायत रही है कि लोहिया पुल के पास हर बारिश में नाव चलती है। अंकित बासू ने इसी दर्द को पकड़ा और कहा ‘जनहित से जुड़े हर काम को प्राथमिकता पर पूरा कराना मेरा संकल्प’ है। नगरवासियों को कीचड़ और बीमारी नहीं, साफ सड़क और सूखा मोहल्ला चाहिए।

एक्शन में अंकित बासू: बोले 'बारिश' से पहले 'नाला' नहीं बना तो 'अफसरों की खैर नहीं' !अंकित के इस तेवर के बाद निर्माण स्थल पर हलचल तेज हो गई। मजदूर बढ़े, मशीनें गरजीं। मानसून ट्रायल से पहले अंकित बासू ने नाला निर्माण को प्रतिष्ठा का सवाल बना दिया है। अब सबकी नजर इस पर है कि क्या वाकई इस बार शंकर नगर ‘जलभराव मुक्त’ हो पाएगा, क्योंकि अंकित ने वादा नहीं, चेतावनी दी है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Weather News : यूपी में मौसम ने बदला तेवर, अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी व लू की चेतावनी, तपिश से नहीं मिलेगी राहत

City News Uttar Pradesh

बड़ी खबर : बांदा में तीन नाबालिग चचेरी बहनों से छेड़खानी, एक के साथ दुष्कर्म भी, आरोपित मामा-भांजा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उपभोक्ता संरक्षण आयोग ने परिवादी को 6 लाख 89 हजार का सौंपा चेक ! …

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू नें “नगर को बना दिया अयोध्या”: रोशनी से जगमगाये रास्ते और चौबारे

City News Uttar Pradesh

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने किया भांडा फोड़, छापेमारी में बने- अधबने असलहे भी हुए बरामद, एक गिरफ्तार

रामजन्म भूमि के पौधों का रोपण भाजपा नें तपोभूमि बांदा में किया !

ब्रेकिंग न्यूज़