City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : स्कूलों में शर्मनाक घपला : छात्रवृत्ति, प्रतिपूर्ति में गलत फीडिंग, डीएम नें शुरू कराई जांच ।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के निजी शिक्षण संस्थानों में अंधेर गर्दी का तांडव है। महाविद्यालयों द्वारा कई पाठ्यक्रम की छात्रवृत्ति व प्रतिपूर्ति 2020-21 का गलत मास्टर डाटा फीड कर निर्धारित शुल्क से बढ़ चढ़कर बेखौफ राशि दर्शा दी गईग। मामला शासन तक पहुंचा तो इसे गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रदेश में जांच के आदेश दिए गये। यहां डीएम आनन्द सिंह ने 106 इंटर व महाविद्यालयों की जांच के लिए 35 अफसरों को नामित किया है।


प्रमुख सचिव (उच्च शिक्षा) बीएल मीणा द्वारा जारी आदेश में कहा कि शिक्षण संस्थाओं से छात्रवृत्ति व प्रतिपूर्ति संबंधित 2020-21 के मास्टर डाटा में पाठ्यक्रम, शुल्क व स्वीकृत सीटों की संख्या मांगी गई थी। शिक्षण संस्थाओं द्वारा भेजे गए मास्टर डाटा में अंकित फीस का परीक्षण कराया गया तो कई संस्थाओं ने निर्धारित शुल्क से अधिक अंकित किया है। निजी महाविद्यालयों को संचालित पाठ्यक्रम बीपीएड, एमएड, एलएलबी आदि में शुल्क निर्धारित करने का अधिकार नहीं है, लेकिन कई संस्थाओं ने एमएड पाठ्यक्रम में शुल्क 51,250 से 65,000 तक दर्शाते हुए वेबसाइट पर लाक किया है। उच्च शिक्षा विभाग के अधीन सभी निजी महाविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में लाक की गई शुल्क, स्वीकृत सीटों से अधिक संख्या में आवेदन अग्रसारित किए जा रहे, जो नियमों के विरुद्ध हैं।


प्रमुख सचिव ने कहा कि इसी प्रकार दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत शिक्षण संस्थानों से अनुसूचित जाति व अन्य वर्गों का अग्रसारित डाटा में भी खामियां पाई गईं। अनुसचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग छात्रों ने आय प्रमाणपत्र नंबर के स्थान पर शून्य का प्रयोग किया है। जन्म तिथि, जाति प्रमाणपत्र में पिता के नाम अलग-अलग हैं।
प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि निजी इंटर कालेज सहित उच्च शिक्षा विभाग के अधीन समस्त निजी महाविद्यालयों में छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की जांच कराकर दोषी संस्थाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया कि शासनादेश के अनुपालन में डीएम के आदेश पर जनपद के 106 शिक्षण संस्थाओं की जांच के लिए 35 अधिकारी तैनात किए गए हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सतीश महाना के वीडियो पर ‘गरमाई’ सियासत: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने खोला मोर्चा, थाने में दी तहरीर

City News Uttar Pradesh Desk

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज

ट्रक की टक्कर से बैलगाड़ी का कचूमर : किसान की मौत, चालक फरार

City News Uttar Pradesh

बांदा में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुत्र को दिया जन्म

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य महकमा अलर्ट: डिप्थीरिया मामले में 1868 बच्चों को लगा डीपीटी व टीडी का टीका

City News Uttar Pradesh

बांदा कृषि महाविद्यालय स्थापना दिवस : 32 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़