
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की राजनीति में मंगलवार को उस वक्त भूचाल आ गया जब कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने ग्राम पंचायत गंच्छा के कैता पुरवा में “चंदा चोरो, गद्दी छोड़ो” चौपाल से सीधा “योगी-मोदी” सरकार पर “हमला” बोल दिया। चौपाल की अध्यक्षता नीरज यादव ने की, लेकिन “पूरा शो राजेश दीक्षित के आक्रामक तेवरों के नाम” रहा। सैकड़ों ग्रामीणों के सामने दीक्षित ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे को लेकर बनी एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
राजेश दीक्षित ने कहा कि “खबर है कि एसआईटी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंप” दी है, लेकिन “दुर्भाग्य से उसमें ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा का नाम तक नहीं है”। कांग्रेस का साफ आरोप है कि यह “बड़े लोगों को बचाने” की कोशिश है। देश की जनता जानना चाहती है कि “हजारों करोड़ के चंदे का हिसाब क्या” है?
दीक्षित ने कहा कि “बिना बड़े संरक्षण के इतनी बड़ी धांधली संभव नहीं” है। भाजपा सरकार “जांच के नाम पर लीपापोती” कर रही है। उन्होंने कहा कि “राम को अपना आराध्य” मानने वाली “जनता” आज देख रही है कि किस तरह “आस्था के नाम पर सत्ता का खेल खेला” जा रहा है।
उन्होंने कहा “राम के दरबार में देर है, अंधेर नहीं। योगी-मोदी को इसका जवाब देना पड़ेगा। चंदा चोरों और वोट चोरों से वोट बचाना है, लोकतंत्र बचाना है।” दीक्षित के इस बयान के बाद पूरे कैता पुरवा में “चंदा चोरो, गद्दी छोड़ो” के नारे गूंजने लगे। इस मौके पर जिला महासचिव कालीचरण निगम, अमित तिवारी, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी, संतोष कुमार द्विवेदी राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
