25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी में बढ़ता अपराध : असलहा दिखा कर किया दुष्कर्म, फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो, केस दर्ज कर छानबीन शुरू …

 

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामगढ़ताल इलाके के एक गांव की किशोरी से उसी गांव के युवक ने असलहा दिखाकर दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


किशोरी की मां ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। किशोरी की मां की तहरीर पर दुष्कर्म, धमकी और आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। घटना अक्तूबर 2020 की है लेकिन आरोपी ने एक सप्ताह पहले दुष्कर्म का वीडियो वायरल किया है। जानकारी के मुताबिक, किशोरी की मां ने तहरीर देकर बताया कि गांव का एक युवक उनकी बेटी के साथ पिछले एक साल से छेड़खानी कर रहा था। स्कूल आते-जाते अश्लील हरकत करता था। शिकायत करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता था। वह जबरदस्ती शादी करने का दबाव भी बनाता था। युवक की हरकतों से परेशान होकर बेटी की पढ़ाई छुड़वा दी और पुलिस में शिकायत भी की थी। गत दिसंबर में जनसुनवाई पोर्टल (संदर्भ संख्या 40018820047139) पर शिकायत भी दर्ज कराई। इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ। लिहाजा, आरोपी का मनोबल बढ़ गया।


– सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यप्रणाली

पीड़िता की मां के मुताबिक 4 अक्तूबर 2020 की भोर में 4 बजे किशोरी शौच करने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक बेटी को अपने घर में खींच ले गया। असलहा दिखाकर डराया, धमकाया और दुष्कर्म किया। कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियों बना लिया। इसके जरिए ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता की मां के मुताबिक 17 फरवरी को रामगढ़ताल पुलिस को दोबारा तहरीर दी गई थी लेकिन केस नहीं दर्ज किया गया। जब मामले की जानकारी एसएसपी को दी गई तब जाकर केस दर्ज हुआ है। इस संबंध में इंस्पेक्टर रामगढ़ताल जगत नारायण सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

किशोरी से दुष्कर्म की घटना को चार महीने से ज्यादा हो चुके हैं, फिर भी पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। इसी का नतीजा रहा कि आरोपी का मनोबल बढ़ा और दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अगर पुलिस ने तत्काल केस दर्ज करके कार्रवाई की होती तो किशोरी सहित पूरे परिवार को फजीहत नहीं होना पड़ता।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- पंचायत चुनाव सरगर्मी : परिसीमन पूरा अब आरक्षण पर दिल की धड़कन…

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा ने अफसरों को लगाई ‘फटकार’:नहीं चलेगी लटकाओ भटकाओ की नीति

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस का शर्मनाक चेहरा : छेडख़ानी की तहरीर देने गई पीडि़ता की मां को डांट कर भगाया …

एडीजी के निर्देश : पेशेवर अपराधियों पर की जाए प्रभावी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

अन्ना जानवर : किसान परेशान दी आंदोलन की चेतावनी …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने शहीद जवान को दी अंतिम विदाई: परिवार से बोले सरकार हमेशा साथ

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़