26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मंडलायुक्त अजीत कुमार का कड़ा रुख: बोले- प्रशासनिक व्यवस्था में ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त
उत्तर प्रदेश

मंडलायुक्त अजीत कुमार का कड़ा रुख: बोले- प्रशासनिक व्यवस्था में ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने मंगलवार को तहसील पैलानी का आकस्मिक निरीक्षण किया। प्रशासनिक व्यवस्था में कई खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने सबसे पहले उप जिला अधिकारी शशि भूषण मिश्रा को कार्यालय में समय पर उपस्थित पाया, लेकिन तहसीलदार और नायब तहसीलदार 10 मिनट देर से पहुंचे, जिससे प्रशासनिक लापरवाही का संदेश मिला।

मंडलायुक्त अजीत कुमार का कड़ा रुख: बोले- प्रशासनिक व्यवस्था में ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त

निरीक्षण में कुल 9 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनमें राजेंद्र प्रसाद निगम, बृजमोहन लाल साहू, महेश प्रसाद सोनी, मुरली मनोहर, धालेंद्र कुमार, ओम शिव दीक्षित, सूरज पाठक, रवि शंकर और अन्य शामिल थे। मंडलायुक्त ने उप जिला अधिकारी के माध्यम से सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण देने को कहा और भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराए जाने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त अजीत कुमार का कड़ा रुख: बोले- प्रशासनिक व्यवस्था में ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त

मंडलायुक्त ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 22 प्रार्थना पत्रों का भी निरीक्षण किया, जिसमें से केवल चार का निस्तारण किया गया था। उन्होंने कहा, “जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण किया जाना चाहिए। सिर्फ फॉर्मलिटी तक सीमित न रहें।” निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने तहसील कार्यालय की अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। फाइलों के रखरखाव, साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई।

मंडलायुक्त अजीत कुमार का कड़ा रुख: बोले- प्रशासनिक व्यवस्था में ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त

मंडलायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित रहें। जिम्मेदारियों का ईमानदारी से पालन करें। प्रशासनिक व्यवस्था में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा का जिले में ‘डाउन फाल’ ? सांसद कृष्णा पर उठ रहे सवाल !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा, यूपी को जल जीवन मिशन से सबसे ज्यादा फायदा  …

City News Uttar Pradesh

सड़क किनारे खड़ी थी महिला, स्कार्पियो ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव 2024 फतह के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति: चुनावी केंद्र में होगा राम मंदिर

City News Uttar Pradesh

पूर्व लोक निर्माण राज्यमंत्री के पौत्र की आत्महत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट स्वजन, राजफाश नहीं होने पर सड़क पर उतर आंदोलन की दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

डेंगू मच्छर ठोंक रहा है ताल : स्वास्थ विभाग लाचार, मरीजों की संख्या 68 तक पहुंची

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़