27 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
केन नदी में अवैध खनन : सूचना पर सीओ ने जेसीबी चलवा कर खुदवा दिया रास्ता !
उत्तर प्रदेश

केन नदी में अवैध खनन : सूचना पर सीओ ने जेसीबी चलवा कर खुदवा दिया रास्ता !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चुनाव की भागम -भाग में प्रशासन जंहा व्यस्त है ,वहीं मोरम खनन वाले अवैध खनन में मस्त हैं।इसी क्रम में पैलानी तहसील के शंकर पुरवा में रात के अंधेरे में दर्जनों ट्रैक्टर केन नदी का सीना चीर कर मोरंग भरकर राजस्व विभाग को क्षति पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सदर सत्य प्रकाश शर्मा ने थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के साथ पुलिस बल लेकर पड़ोहरा गांव पहुंचे। पडो़हरा से केन नदी की ओर जाने वाले रास्ते को जेसीबी से खुदवा दिया। इसके साथ ही मोरंग चोर अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी दी। कहा कि अगर दोबारा रात में ट्रैक्टरों से अवैध खनन मिला तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

केन नदी में अवैध खनन : सूचना पर सीओ ने जेसीबी चलवा कर खुदवा दिया रास्ता !
Illegal mining in Ken river: On information, CO got the way dug by running JCB !

वहीं सीओ सदर सत्य प्रकाश शर्मा ने शंकर पुरवा पहुंच कर केन नदी में खेतों से बने रास्ते को जेसीबी से गहरी खाई करा कर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। मौजूद थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह से अवैध खनन को लेकर सजग रहने की हिदायत दी। बता दें कि विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारी विधानसभा चुनाव कराने की व्यवस्था में व्यस्त हैं, जिसका फायदा उठाकर मोरंग माफिया दर्जनों ट्रैक्टर के साथ केन नदी में अवैध खनन पर आमादा हो गए। सीओ सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर अवैध खनन करने वालों को जेसीबी से पड़ोहरा व शंकर पुरवा में रास्ता खुद वाकर कठोर चेतावनी दी गई है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

धर्म परिवर्तन का दबाव : प्यार में मजहब बनी दीवार, कक्षा दसके छात्र ने की शादी जिद तो छात्रा की मां बोली पहले बदलो अपना धर्म, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

City News Uttar Pradesh

सीएमएस का तगड़ा भ्रष्टाचार ? ढाई करोड़ के उपकरण खरीद मामले में फंसे

City News Uttar Pradesh

गौ संरक्षण में भ्रष्टाचार: कफन चोर अफसरों नें 50 करोड़ किये सांफ ? मचा है हाहाकार !

City News Uttar Pradesh

पेंशन न मिलने से परेशान सिंचाई कर्मी ने कमिश्नर कार्यालय परिसर में खाया जहर, अस्पताल में भर्ती …

City News Uttar Pradesh

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तो की भीड़: हर हर महादेव की चौतरफा गूंज

बावन साल का टूटा रिकॉर्ड: फरवरी में ही ‘तपा’ बांदा, वसंत गायब

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़