- विनोद मिश्रा
बांदा। घर में परिजनों को बिना बताए तालाब में नहाने गए चार बालक डूब गए। इनमें से दो की मौत हो गई। तीसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि चौथे बालक की हालत सही होने से परिजन अस्पताल लेकर नहीं आए।
गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव निवासी लवलेश पुत्र संजय प्रजापति, अपने चचेरे भाई अरविंद पुत्र मनोज कुमार व पड़ोसी पवन पुत्र कइरा व आशीष पुत्र भूरेलाल के साथ शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे घर से बिना बताए गांव में बने तालाब में नहाने पहुंच गए। नहाते समय चारों गहराई में चले गए और डूबने लगे।

तालाब के किनारे मौजूद एक अन्य बालक प्रांशु ने उन्हें डूबता देखा तो शोर मचाकर गांव वालों और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने तालाब में कूदकर किसी तरह से चारों को बाहर निकाला। परिजन अपनी-अपनी बाइक से तीन बच्चों को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां ईएमओ डॉ. प्रदीप ने लवलेश और आशीष को मृत घोषित कर दिया।

अरविंद की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि हादसे में पवन की हालत सही होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर नहीं आए। अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हुई है। मृतक लवलेश प्राथमिक विद्यालय सहेवा में कक्षा दो का छात्र था। जबकि आशीष कक्षा तीन का छात्र था। अरविंद भी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
