26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : लौह पथ का विरह कुछ हुआ कम, सरकार ने दिखाई दया …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। लौह पथ की विरह वेदना अब कुछ और कम होगी।सरकार ने दया दिखाई है। उसपर दौड़ने के लिये कुछ प्रेमी ट्रेनो का वनवास खत्म किया गया है। कोरोना काल में पिछले एक साल से बंद चंबल एक्सप्रेस सहित तीन पैंसेजर ट्रेन फिर पटरी पर दौड़ेंगी। पहली अप्रैल से चंबल दो दिन ग्वालियर से व एक-एक दिन आगरा व मथुरा से चलेगी। पहली अप्रैल को आगरा से सुबह 5:45 बजे चलेगी। झांसी होते हुए दोपहर 12:45 बजे बांदा आएगी और 12:50 बजे हावड़ा के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार 6 अप्रैल को हावड़ा से आगरा के लिए चलेगी।

दूसरे दिन बुधवार को 11.20 बजे बांदा पहुंचेगी। 11:25 बजे झांसी के रास्ते आगरा जाएगी। ग्वालियर से हावड़ा के लिए चंबल एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार व शनिवार और हावड़ा से ग्वालियर के लिए प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को चलेगी। 5 अप्रैल को मथुरा से हावड़ा जाएगी।


इसके अलावा कानपुर से मानिकपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को रेलवे मेमू कार स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाएगा। इसका संचालन पहली अप्रैल को कानपुर से होगा। सुबह 6:10 पर कानपुर से चलकर 9:45 बजे बांदा आएगी। यहां से 9:50 बजे मानिकपुर के लिए रवाना होगी। शाम को यही ट्रेन मानिकपुर से 3:45 बजे चलकर 6:05 बांदा आएगी और 6:10 पर कानपुर के लिए रवाना होगी। यह 30 जून तक चलेगी। झांसी से मानिकपुर के बीच चलने वाली शटल पैंसेजर की शुरुआत भी पहली अप्रैल से हो रही है। शाम 5:25 बजे झांसी से छूटेगी और 9:25 बजे बांदा होकर मानिकपुर के लिए रवाना होगी। यही ट्रेन अगले दिन 2 अप्रैल को तड़के 2:30 बजे मानिकपुर से छूटेगी और सुबह 5:05 बजे बांदा होते हुए झांसी के लिए रवाना हो जाएगी।

महोबा-खजुराहो और खजुराहो-महोबा के लिए भी पैंसेजर ट्रेन शुरू की गई है। यह शाम 5:15 बजे खजुराहो से चलकर 7 बजे महोबा आएगी। यही ट्रेन 8:30 बजे महोबा से खजुराहो जाएगी। मुख्य जन संपर्क अधिकरी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिदिन चलने वाली ये तीनों पैंसेजर ट्रेनें अनारक्षित हैं। सभी छोटे-बड़े स्टेशनों में इसका ठहराव होगा। टिकट भी मिलेंगे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का है कहना : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे है विकास समृद्धि का “गहना”

City News Uttar Pradesh

News : कोरोना के कारण यूपी में दुर्गा पूजा के सार्वजनिक आयोजन पर लग सकती है रोक… 

City News Uttar Pradesh

Mahoba : छात्राओं,महिलाओं को सौगात ड्राइविंग लाइसेंस बनने के लिए लगाया गया केम्प, उत्साहित दिखी महिलाएं …

City News Uttar Pradesh

“चल हट, आगे मत बढ़” की तर्ज पर दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: बजट में सीएम की जलशक्ति मंत्रालय पर बरसी कृपा, विकास होगा तेज

City News Uttar Pradesh

यूपी : सीएम योगी आदित्यनाथ का अफसरों को स्पष्ट निर्देश- गरीबों की झोपड़ी, घर या दुकानों पर ना चलाएं बुलडोजर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़