
- शरद मिश्रा
बांदा। राइफल क्लब मैदान की नीलामी को लेकर मचे “सियासी घमासान” के बीच “आखिरकार जनहित और खेल संस्कृति की जीत” हुई है।

सदर “विधायक प्रकाश द्विवेदी” की “सशक्त और निर्णायक पहल” के बाद “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ” ने नीलामी प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस फैसले से न केवल खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में राहत है, बल्कि शहरवासियों ने भी इसे जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता और सक्रियता का प्रमाण बताया है।

गुरुवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से मुलाकात कर राइफल क्लब मैदान के ऐतिहासिक, सामाजिक और खेल संबंधी महत्व को विस्तार से रखा।

उन्होंने मुख्यमंत्री को सौंपे पत्र में बताया कि बांदा विकास प्राधिकरण द्वारा 21 जनवरी को नीलामी के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है, जिससे जिले के एकमात्र बड़े खेल मैदान के अस्तित्व पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

विधायक प्रकाश ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि राइफल क्लब मैदान केवल एक भूखंड नहीं, बल्कि बांदा की ऐतिहासिक पहचान और खेल प्रतिभाओं की नर्सरी रहा है। इसी मैदान से निकलकर कई खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का ‘लोहा’ मनवा चुके हैं। वर्षों से यहां खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन होते रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन को नीलामी प्रक्रिया तत्काल रोकने के स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए।

मुख्यमंत्री के इस फैसले को खेल और जनहित में लिया गया साहसिक निर्णय माना जा रहा है। राइफल क्लब नीलामी का मुद्दा बीते दिनों भाजपा संगठन के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहा था। विपक्ष हमलावर था और जनआक्रोश बढ़ रहा था। ऐसे में विधायक प्रकाश द्विवेदी की पहल ने न केवल हालात संभाले,बल्कि राजनीतिक रूप से डैमेज कंट्रोल के साथ बढ़त भी दिलाई। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस कदम से विधायक प्रकाश द्विवेदी ने एक बार फिर ‘जनभावनाओं’ को साधते हुए ‘लोकप्रियता का छक्का जड़’ दिया।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा “मेरा प्रयास शुरू से ही खेल और जनहित की रक्षा के लिए था। राइफल क्लब मैदान को बचाना बांदा के भविष्य को बचाने जैसा है।” उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे शासन स्तर पर इस मैदान के संरक्षण और आधुनिक विकास के लिए ठोस योजना तैयार की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
