- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला अस्पताल के सीएमएस का रिटायर मेंट क्या आया ढाई करोड़ से अधिक की उपकरण खरीद में घपला कर दिया ? सेवानिवृत्ति से दो दिन पहले मंडलीय चिकित्सालय में उपकरण खरीद के मामले में सीएमएस पर मनमानी का आरोप चस्पा हो गया है। अंधा बांटे रेवड़ी चिंह चिंह के देय की कहावत पर कथित चहेती फर्म को ठेका देने की बात है। शिकायत पर स्वास्थ्य निदेशालय ने सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा है। पूरे प्रकरण की जांच श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. सुनील भारती कर रहे हैं।

आपको बता दें की वर्ष 2023 में जनवरी से मार्च माह में उपकरण खरीद के लिए जिला अस्पताल में दो करोड़ 97 लाख का बजट आया था। बजट के सापेक्ष टेंडर प्रक्रिया से दो करोड़ 56 लाख के उपकरण व फर्नीचर की खरीद की गई थी। इसमें छह कंपनियों ने टेंडर डाला था। इसमें लखनऊ की दो कंपनियां भी शामिल थीं। टेंडर प्रक्रिया में शामिल समिति जिसमें अपर आयुक्त, जिला अस्पताल के सीएमएस, मुख्य कोषाधिकारी समेत एसीएमओ थे।

समिति ने लखनऊ की एक कंपनी की वर्ष 19-20 में निविदा शून्य आने पर उसका टेंडर निरस्त कर दिया था। इस पर कंपनी प्रोप्राइटर ने स्वास्थ्य निदेशालय में सीएमएस पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी चहेती फर्म को उपकरण खरीद का ठेका देने का आरोप लगाया था। इस आरोप पर स्वास्थ्य निदेशालय ने पूरे प्रकरण की जांच श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल लखनऊ के निदेशक डॉ. सुनील भारती को सौंपी है। उधर, सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा से स्पष्टीकरण भी तलब किया है। सीएमएस ने निदेशालय पहुंचकर अपना स्पष्टीकरण व टेंडर से संबंधित प्रपत्र निदेशालय को दिये हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
